
OPPO ने भारत में अपनी Find X10 स्मार्टफोन सीरीज के साथ नया कॉम्पैक्ट टैबलेट OPPO Pad Mini भी लॉन्च किया है। यह टैबलेट 8.8 इंच के 2.5K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आया है। इसमें 8,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो छोटे साइज में फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। आइए, कीमत और स्पेसिफिकेशंस की फुल डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Pad Mini की भारत में कीमत और सेल
OPPO Pad Mini को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 94,999 रुपये है। यह टैबलेट Lavender कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 29 अक्टूबर से Flipkart और OPPO के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

OPPO Pad Mini के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Pad Mini में 8.8 इंच का 2.5K Matte डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2520 × 1680 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें फुल-स्क्रीन कंटेंट के लिए 1,600 निट्स तक और लोकल पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक मिलती है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Pad Mini टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह एक फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर है। जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और दूसरे हैवी टास्क में बढ़िया अनुभव मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
बैटरी की बात करें तो OPPO Pad Mini में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे पढ़ने, वीडियो देखने, वेब ब्राउजिंग और चलते-फिरते उपयोग के लिए उपयोगी बनाता है।
OPPO Pad Mini का कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे Apple iPad mini का विकल्प बनाता है। हालांकि, दोनों डिवाइस अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। OPPO का टैबलेट Android यूजर्स के लिए छोटे साइज में दमदार खूबियों वाला विकल्प है।

हालांकि इसकी कीमत 94,999 रुपये होने के कारण यह हर यूजर के लिए सही विकल्प नहीं है। जो यूजर्स कम कीमत में टैबलेट लेना चाहते हैं वे OnePlus, Lenovo और Motorola के मॉडल्स भी देख सकते हैं। आप अपनी पसंद के ब्रांड और बजट के अनुसार निर्णय ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़ी और खबरों के लिए बने रहें।









