
अक्टूबर का आखिरी सप्ताह कई बड़े स्मार्टफोंस के नाम रहने वाला है। इस वीक इंडिया में हालांकि सिर्फ एक ही मोबाइल Infinix GT 50 Pro लॉन्च होगा लेकिन भारत के बाहर vivo X500 series और OnePlus Ace 7 series के साथ ही iQOO Neo 12, vivo Y600 और Redmi K100 जैसे बड़े फोन मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix GT 50 Pro
लॉन्च डेट – 27 अक्टूबर
इनफिनिक्स का गेमिंग फोन GT 50 Pro इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC6 GPU दिया गया है। इंडियन मार्केट में इसे LPDDR5X RAM पर लाया जा सकता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगा। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है।

Infinix GT 50 Pro 5G फोन में तगड़ी 6500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 30W wireless चार्जिंग और 10W reverse चार्जिंग भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। इसमें IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster भी मिलता है।
vivo X500 series
लॉन्च डेट – 27 अक्टूबर (ग्लोबल)
वीवो एक्स500 सीरीज ग्लोबल मंच पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max चीन में लॉन्च हो चुके हैं जो अब इस हफ्ते 27 अक्टूबर को यूरोप के जरिये वैश्विक बाजार में पहुंचेगे। वीवो एक्स500 प्रो मैक्स MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करता है जो कंपनी का सबसे ताकतवर प्रोसेसर है।

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-910 मे सेंसर शामिल है। वहीं vivo X500 5G फोन में 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 64MP LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। vivo X500 Pro Max में 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है और वीवो एक्स500 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।
Redmi K100
लॉन्च डेट – 27 अक्टूबर (चाइना)
रेडमी के100 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ गेमिंग के दौरान हार्डवेयर लेवल पर इमेज अपस्केलिंग और फ्रेम इंटरपोलेशन के लिए डेडिकेटेड D2 डिस्प्ले चिप भी दी जाएगी। यह गेमिंग फोन इसी सप्ताह 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इस रेडमी फोन को 10000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi K100 5G में 6.9 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी मिलेगा। यह IP68 रेटिंग वाला फोन हो सकता है।
OnePlus Ace 7 series
लॉन्च डेट – 29 अक्टूबर (चीन)
इस सप्ताह 29 अक्टूबर को OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होंगे। ये दोनों मोबाइल चीन में पेश किए जाएंगे। सामने आई डिटेल्स के अनुसार वनप्लस ऐस 7 प्रो को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है और वनप्लस ऐस 7 5जी फोन में इसी प्रोसेसर का V Series वेरिएंट दिया जा सकता है। इनमें dual-airflow डिजाइन पर बना बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी लगाया गया है।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। वहीं ऐस 7 प्रो में 50 मेगापिक्सल का 3.5x periscope telephoto सेंसर भी मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोंस को 6.78-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिनमें हाई 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज में कंपनी 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दे सकती है।
vivo Y600
लॉन्च डेट – 30 अक्टूबर (चाइना)
वीवो वाई600 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें तगड़ी 10000mAh बैटरी दी गई है। यह वीवो 5जी फोन इस सप्ताह 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। ग्राहकों को इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। मार्केट में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है।

vivo S2 FE 5G फोन में Light-Emitting Material Q10+ टेक्नोलॉजी वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

















