
सितंबर का पिछला सप्ताह Apple iPhones के नाम रहा। हर ओर iPhone Duo और iPhone 18 Pro की चर्चा हुई जो अगले सप्ताह भी चलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले हफ्ते 18 सितंबर को नए आईफोंस की सेल इंडिया में शुरू होगी। इनके अलावा बड़ी 10000mAh Battery वाले फोन से लेकर नए लो बजट मोबाइल भी इस दौरान भारत में एंट्री लेने जा रहे हैं। 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max
लॉन्च डेट – 15 सितंबर
10000mAh Battery वाला फोन रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। बड़ी बैटरी के साथ ही इस मोबाइल में 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक और Reverse चार्जिंग भी दी गई है। इस मोबाइल को Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और LPDDR5x RAM पर लाया जा सकता है। फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को कंपनी IP68+IP69 रेटिंग के साथ ला रही है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगी।
Redmi Note 17 Pro
लॉन्च डेट – 15 सितंबर
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन इसी हफ्ते 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है। मोबाइल में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। Redmi Note 17 Pro 5G मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।
OPPO K14 Lite
लॉन्च डेट – 16 सितंबर
ओपो के14 लाइट स्मार्टफोन 16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन बनकर आएगा जिसमें पावर बैकअप के लिए 7000mAh battery दी गई है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश करेगी। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह 5जी फोन तकरीबन 675 घंटे यानी 28 दिन का स्टेंडबॉय टाइम दे सकता है। OPPO K14 Lite 36 महीने के लैगफ्री एक्सपीरियंस के साथ आएगा। फोन में 8GB RAM Expansion तकनीक मिलेगी। इसमें फोटोग्राफी के लिए 13MP Camera दिया गया है। यूजर्स को 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग भी प्राप्त होगी।
Lava Bold N4 Pro
लॉन्च डेट – 18 सितंबर
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा भी इस सप्ताह भारतीय बाजार में अपना नया 5G फोन लेकर आ रही है। 18 सितंबर को Lava Bold N4 Pro इंडिया में लॉन्च होगा। यह सस्ता 5जी फोन है जिसे 15 हजार से कम प्राइस पर पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh Battery दी जाएगी। यह डुअल रियर कैमरा वाला 5जी फोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस दिया जाएगा। इस नए लावा 5जी फोन को कंपनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च करेगी। इस फोन को स्टॉक एंड्रॉयड ओएस पर लाया जा रहा है जिसमें ऐडफ्री और ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा।





















