OPPO A6x 5G की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ी, सबसे सस्ता वैरियंट अब 20,999 रुपये से शुरू

Join Us icon

OPPO ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन OPPO A6x की कीमत बढ़ा दी है। इस प्राइस हाइक के बाद फोन का शुरुआती वैरियंट 20,999 रुपये में मिलेगा। ब्रांड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डिवाइस के तीनों रैम और स्टोरेज ऑप्शन की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह कीमत ऑफलाइन मार्केट में लागू हो गई है और जल्द ही ऑनलाइन पर भी लागू हो जाएगी। आइए, आगे आपको सभी मॉडल्स का नया प्राइस बताते हैं।

OPPO A6x की नई कीमत

OPPO A6x के तीनों वैरियंट की कीमतों में बदलाव किया गया है। नए रेट के अनुसार, फोन के बेस वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि बाकी दोनों मॉडल्स 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

OPPO A6x का 4GB + 64GB स्टोरेज पहले 19,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, अब इसकी कीमत 20,999 रुपये हो गई है। यानी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन का 4GB + 128GB मॉडल पहले 23,999 रुपये का था। जो अब बढ़कर 25,999 रुपये का हो गया है। इस पर 2,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है।

OPPO A6x का 6GB + 128GB वाला टॉप मॉडल पहले 26,999 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब इसकी कीमत 28,999 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को 2,000 रुपये ज्यादा देने होंगे।

OPPO A6x की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही कम्पोनेंट कॉस्ट की वजह से हुआ है। खास बात यह है कि इससे पहले भी इस फोन की कीमत बढ़ाई जा चुकी है। ओप्पो के साथ अन्य ब्रांड्स भी अपने फोंस की कीमतें बढ़ा रहे हैं। इसलिए ग्राहकों को सोच समझकर मोबाइल लेने का फैसला करना होगा।

OPPO A6x 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO A6x 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है जो Trinity Engine के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU है। इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A6x 5G फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 6,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

oppo-a6x-5g-india-launched-with-6500mah-battery-45w-charging-and-120hz-display-know-price

अगर आप 20,000 रुपये के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO A6x की नई कीमत के साथ दूसरे ब्रांड के विकल्पों की तुलना करना बेहतर होगा। आप दिवाली ऑफर्स आने का वेट भी कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here