
Huawei अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Huawei Pura 100 लेकर आ सकता है। इसमें Huawei Pura 100, Huawei Pura 100 Pro और Huawei Pura 100 Pro Max आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस लाइनअप को 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जो टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Pura 100 सीरीज लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station ने इंजीनियरिंग सैंपल से जुड़ी जानकारी के आधार पर बताया है कि Huawei अपनी 2027 फ्लैगशिप सीरीज में अलग-अलग डिस्प्ले डिजाइन पर काम कर रहा है।
लीक के अनुसार, स्टैंडर्ड Huawei Pura 100 में 6.6 इंच का मिड-साइज डिस्प्ले दिया जा सकता है। तुलना करें तो Huawei Pura 90 में 6.8 इंच की स्क्रीन है। ऐसे में नए मॉडल में स्क्रीन का आकार थोड़ा छोटा हो सकता है।

यदि Huawei Pura 100 Pro और Pura 100 Pro Max की बात करें तो इसमें करीब 6.39 इंच का वाइडस्क्रीन पैनल मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों प्रो मॉडल का डिजाइन सामान्य लंबे स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा चौड़ा हो सकता है। हालांकि, स्क्रीन के आस्पेक्ट रेशियो और रिजॉल्यूशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Huawei के मौजूदा मॉडल्स से तुलना करें तो Pura 90 Pro में 6.6 इंच और Pura 90 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। ऐसे में लीक के मुताबिक, Pura 100 सीरीज के प्रो मॉडल में स्क्रीन के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिलहाल, लीक में केवल डिस्प्ले के आकार और डिजाइन से जुड़ी जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन की स्क्रीन तकनीक, रिफ्रेश रेट और अन्य फीचर्स की पुष्टि होना बाकी है। उम्मीद है आगामी Pura 100 सीरीज में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े अपग्रेड भी मिलेंगे।
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार में इस आगामी सीरीज के लिए डुअल 200MP कैमरा सेटअप, बेहतर जूम हार्डवेयर और DSLR जैसे एक्सटर्नल लेंस एक्सेसरीज का उपयोग किया जा सकता है।

अगर आप आने वाले महीनों में फोटोग्राफी और तगड़े परफॉरमेंस वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Pura 100 सीरीज के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको लगातार इन अपकमिंग फोंस के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












