Vi के इन प्लान में मोबाइल खोने पर मिलेगा 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस, प्लान 61 रुपये से शुरू

Join Us icon

आज के समय में अगर आपका स्मार्टफोन हो जाता है, तो फिर बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही, नया फोन खरीदना भी आसान नहीं रह गया है, क्योंकि स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में टेलीकॉम कंपनी Vi (वोडाफोन आइडिया) के कुछ ऐड-ऑन पैक आपके काम आ सकते हैं। कंपनी इन पैक के साथ मोबाइल खोने पर 25,000 रुपये तक का हैंडसेट इंश्योरेंस कवर दे रही है। बता दें कि कंपनी के हैंडसेट इंश्योरेंस प्लान की कीमत 61 रुपये, 201 रुपये और 251 रुपये है। खास बात यह है कि इन पैक में इंश्योरेंस कवर के साथ मोबाइल डाटा भी मिलता है। हालांकि ये ऐड-ऑन पैक हैं और इनमें सिम की सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है।

Vi का 251 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vi) के 251 रुपये वाले पैक में मोबाइल खोने पर 365 दिनों के लिए 25,000 तक का हैंडसेट इंश्योरेंस कवर मिलता है। इसके साथ 10GB अतिरिक्त डाटा दिया जाता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। यह ऐड-ऑन पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग या सिम की सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। इंश्योरेंस का फायदा लेने के लिए बीमा पार्टनर का SMS मिलने के 48 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है।

168GB data free calling vodafone idea recharge launch rs 1066

Vi का 201 रुपये वाला प्लान

Vi के 201 रुपये वाले पैक की बात करें, तो इसमें भी आपको मोबाइल खोने पर 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है, लेकिन इसकी अवधि 180 दिनों की है। इसमें 10GB अतिरिक्त डाटा दिया जाता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस पैक में भी सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है। इंश्योरेंस के लिए SMS मिलने के 48 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

Vi का 61 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया (Vi) का 61 रुपये वाला पैक सबसे कम कीमत का विकल्प है। इसमें मोबाइल खोने पर 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर 30 दिनों के लिए मिलता है। साथ ही, 2GB अतिरिक्त डाटा दिया जाता है, जिसकी वैलिडिटी 15 दिनों की है। इस पैक में भी सिम की सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है।

Vi के तीनों इंश्योरेंस पैक की डिटेल

प्लान की कीमतइंश्योरेंस कवर की अवधिडाटा और वैलिडिटी
₹251365 दिन10GB, 30 दिन
₹201180 दिन10GB, 30 दिन
₹6130 दिन2GB, 15 दिन


इंश्योरेंस लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Vi के इन पैक में इंश्योरेंस का फायदा पाने के लिए बीमा पार्टनर से SMS मिलने के 48 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद ही हैंडसेट की वास्तविक बीमित वैल्यू तय की जाएगी। 25,000 रुपये तक का कवर मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में पूरी रकम मिलेगी। वास्तविक कवरेज और क्लेम बीमा कंपनी की शर्तों पर निर्भर करेंगे। अगर हैंडसेट बीमा के नियमों के मुताबिक पात्र नहीं होता है, तो रिफंड केवल निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेगा। इंश्योरेंस पार्टनर, क्लेम की प्रक्रिया और नियमों की पूरी जानकारी के लिए Vi ऐप या वेबसाइट देखना जरूरी है। यह भी ध्यान रखें कि ये ऐड-ऑन पैक हैं, इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर की मौजूदा सर्विस वैलिडिटी जरूर जांच लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here