LG के 43 इंच 4K Smart TV पर 14,000 से अधिक की बचत, जानें फीचर्स और ऑफर

Join Us icon

देश में फेस्टिव सीजन के दौरान लोग खूब खरीदारी करते हैं। अगर इस दिवाली के मौके पर आप भी घर के लिए एक बड़ा 43 इंच 4K Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय कई ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर अच्छी डील मिल रही है। अमेजन पर एलजी के 43 इंच NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD की खरीदारी पर आप करीब 14,000 रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि इस स्मार्ट टीवी की एमआरपी अमेजन पर 45,990 रुपये है, लेकिन अभी यह 31,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। देखें, तो आप सीधे 14,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके साथ आपको बैंक ऑफर्स आदि जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे इस स्मार्ट टीवी पर अच्छी डील हासिल कर सकते हैंः

LG 43NU870BPLA टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स को देखें, तो अमेजन पर एलजी के 43 इंच NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD की एमआरपी 45,990 रुपये है है, लेकिन यह 31,990 रुपये में उपलब्ध है। देखें, तो लिस्टेड कीमत के आधार पर इस पर करीब 30 प्रतिशत की छूट मिल रही है यानी ग्राहक को 14,000 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो आप अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं। वहीं प्राइम मेंबर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, फिर 959 रुपये कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, HDFC Bank Debit Cards से ईएमआई पर टीवी को खरीदते हैं, तो फिर इंटरेस्ट पर 2,032 रुपये की बचत कर सकते हैं।

LG 43 inches NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD

LG 108 43 इंच NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें आपको 43 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट, 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है। अच्छी बात यह है कि टीवी में Direct Backlight तकनीक भी दी गई है। इसके साथ α7 AI Processor 4K Gen9, 4K सुपर अपस्केलिंग, डायनामिक टोन मैपिंग, एआई एचडीआर रिमास्टरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, Precision HDR Master Pro, 4K Expression Enhancer और HDR10/HLG सपोर्ट भी मिलता है।

इस एलटी स्मार्ट टीवी में आपको FILMMAKER MODE के साथ 9 पिक्चर मोड भी मिलती है। LG के इस टीवी में 20W का 2.0 चैनल स्पीकर, Dolby Atmos और AI Sound Pro फीचर मिलता है, जो वर्चुअल 9.1.2 अपमिक्स साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं Clear Voice Pro डायलॉग को साफ सुनने में मदद करता है। इसके अलावा, Precision Sound Master Pro, LG Sound Sync, Sound Mode Share और Bluetooth Surround Ready जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह टीवी webOS 26 पर रन करता है। इसमें आपको AI Concierge, एआई चैटबॉट, एआई वॉयस आईडी और AI Recommendation जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, AI सर्च में माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और जेमिनी का सपोर्ट भी है। एआई एजेंट इस्तेमाल करने के लिए AI Magic Remote की जरूरत पड़ सकती है। वहीं इसमें गूगल कास्ट, एलडी थिंक, स्पोर्ट्स अलर्ट, गेम्स सर्विस, म्यूजिक सर्विस और वेब ब्राउजर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह Hey Google के साथ भी काम करता है। इसमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलती है। LG Shield सिक्योरिटी फीचर भी शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जो eARC और ALLM सपोर्ट करते हैं। इनके जरिए सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर और गेमिंग कंसोल कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, एक USB 2.0 पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, एक Ethernet पोर्ट और दो RF इनपुट मिलते हैं। इसमें Simplink फीचर भी दिया गया है। टीवी की एनर्जी रेटिंग 2 स्टार है और इसकी सालाना बिजली खपत 138.85 kWh बताई गई है।

क्या TV खरीदना चाहिए? यह स्मार्ट टीवी इस कीमत पर उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिन्हें 4K रिजॉल्यूशन, AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग, Dolby Atmos और webOS के स्मार्ट फीचर्स चाहिए। Amazon पर कीमत और ऑफर बदल सकते हैं, इसलिए ऑर्डर करने से पहले अंतिम प्राइस और ऑफर्स जरूर चेक कर लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here