
Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto G47 Power यूरोपीय बाजार में पेश कर दिया है। यह फोन कंपनी के Moto G47 का नया वैरियंट है। जिसमें बड़ी बैटरी और 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अपनी यूके वेबसाइट पर लिस्ट की है। हालांकि, इसकी सेल कब शुरू होगी और अन्य बाजारों में इसे कब पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Moto G47 Power के स्पेसिफिकेशंस
Moto G47 Power में 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1604 × 720 पिक्सल यानी HD+ है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें Water Touch तकनीक भी दी गई है। जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन उपयोग करने में मदद मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है। जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

Moto G47 Power में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें RAM Boost फीचर भी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Moto G47 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 108MP का प्राइमरी कैमरा है। जो 3x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
Moto G47 Power की बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। जिसकी रेटेड कैपेसिटी 6,790mAh बताई गई है। इसे चार्ज करने के लिए 30W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Moto G47 Power फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और NFC मिलता है। बड़ी बैटरी और 108MP कैमरा के साथ यह फोन उन यूजर्स को लुभा कर सकता है। जो रोज के उपयोग के लिए लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
Moto G47 Power की कीमत
Motorola Moto G47 Power के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत यूके में 299.99 पाउंड (करीब 36,000 रुपये) है। यह फोन Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर ऑप्शन में लिस्टेड है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल फोन खरीदने के बजाय नोटिफिकेशन पाने का विकल्प दिख रहा है। ऐसे में इसकी सेल डेट जल्द आने की उम्मीद है।

Motorola ने फिलहाल Moto G47 Power की यूरोपीय बाजारों के लिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यदि यह इंडिया में आता है तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स प्लेटफॉर्म पर खबरें पढ़ते रहें।









