Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकता है Motorola Moto One, गीकबेंच और WPC पर स्पॉट

Join Us icon

Motorola अपने नए स्मार्टफोन Moto One को बाजार में लेकर आ सकता है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन मॉडल नंबर XT2771-1 के साथ सामने आया है। इसे Wireless Power Consortium (WPC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जहां फोन का डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग से जुड़ी जानकारी मिली है। वहीं, यह स्मार्टफोन Geekbench पर भी लिस्ट हुआ है। जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस का पता चला है। जिसके बारे में डिटेल्स आगे दी गई हैं।

Motorola Moto One का डिजाइन

WPC की लिस्टिंग में Motorola Moto One के रेंडर्स सामने आए हैं। तस्वीरों के अनुसार, फोन डार्क ग्रीन कलर में नजर आया है। इसके फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर में पंच-होल कटआउट और बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। कैमरा मॉड्यूल में चार सर्कुलर एलिमेंट 2×2 लेआउट में दिए गए हैं।

Motorola Moto One फोन का डिजाइन पूर्व में आए Motorola Signature से मिलता-जुलता लग रहा है। इसका स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और ग्रीन कलर इसकी याद दिलाता है। वहीं, इसका कैमरा लेआउट Signature से अलग है। इसके साथ फोन का कलर और कुछ डिजाइन एलिमेंट Motorola Edge 70 से भी मिलते हैं।

Motorola Moto One के स्पेसिफिकेशंस संभावित

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Moto One में Qualcomm SM8845 चिपसेट दिया जा सकता है। जो Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU मिलेगा। जिसमें दो कोर 3.80GHz और छह कोर 3.32GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU दिया जा सकता है।

Geekbench लिस्टिंग में फोन को 10.9GB मेमोरी के साथ दिखाया गया है। जिससे लगता है कि इसका 12GB रैम वैरियंट आ सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर काम कर सकता है। परफॉरमेंस की बात करें तो Motorola Moto One ने Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 2,109 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,586 हासिल किए हैं। WPC सर्टिफिकेशन से पता चला है कि फोन में Qi EPP स्टैंडर्ड के तहत 15W तक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

खास बात है कि Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर Motorola Signature में भी दिया गया है। हालांकि, यह Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लोअर वर्जन है। ऐसे में यदि Moto One की कीमत कम रखी जाती है, तो यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तगड़ा विकल्प बन सकता है। फोन की बाकी डीटेल्स के लिए अभी इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here