
Oppo की Find X10 सीरीज के तहत Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन भारत सहित कई बाजारों में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo Find X10 Ultra को लेकर आ सकती है। उम्मीद है इसे 2027 में पेश किया जा सकता है। डिवाइस को लेकर इन दिनों लगातार लीक सामने आ रहे हैं। इसलिए हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं कि इसमें क्या खास मिल सकता है।
Oppo Find X10 Ultra का डिस्प्ले
अब तक आए लीक्स के मुताबिक, Oppo Find X10 Ultra में 6.89-इंच का BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसकी स्क्रीन में चारों तरफ बेहद पतले और सिमेट्रिकल बेजल मिल सकते हैं। वहीं, इसके कॉर्नर राउंडेड होंगे। इससे फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Oppo Find X10 Ultra का कैमरा
कैमरा Oppo Find X10 Ultra स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 200MP का हाई डायनामिक रेंज मल्टी-कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। फोन में नेटिव 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार, इसके रियर कैमरा सेटअप में LOFIC टेक्नोलॉजी वाला 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 200MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का 10x पेरिस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 100MP फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।
Oppo Find X10 Ultra फोन को लेकर दावा है कि फोन में सभी फोकल लेंथ पर बेहतर इमेज स्टेबिलाइजेशन दिया जा सकता है। इससे अलग-अलग जूम लेवल पर फोटो और वीडियो कैप्चर करना आसान हो सकता है।
Oppo Find X10 Ultra का प्रोसेसर और बैटरी
परफॉरमेंस के लिए Oppo Find X10 Ultra में MediaTek का 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस प्रोसेसर के साथ फोन की टेस्टिंग कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला Ultra स्मार्टफोन हो सकता है।
हालांकि, इसके प्रोसेसर को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। Oppo Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर भी दे सकता है। बैटरी की बात करें तो लीक के मुताबिक, फोन में 8,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, इसका एक प्रीमियम एडिशन भी पेश किए जाने की चर्चा है, लेकिन इसके फीचर्स सामने नहीं आए हैं।

Oppo Find X10 Ultra कब हो सकता है लॉन्च
Oppo Find X10 Ultra को साल 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च, कीमत और उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। यदि यह 200MP कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम, 2K 144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है तो दमदार फ्लैगशिप साबित होगा। हालांकि, इसके फाइनल स्पेसिफिकेशंस और प्रोसेसर के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। यदि आप आने वाले महीनों में नया प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










