
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने सितंबर महीने में इंडिया में Redmi 17 5G फोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें बड़ी 7900mAh Battery दी गई है। यही स्मार्टफोन अब भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में भी पेश कर दिया गया है लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि रेडमी 17 5जी फोन इंडिया में अलग, चीन में अलग और ग्लोबल मार्केट में अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाया गया है।
Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)
सबसे पहले बैटरी की बात करें तो नए रेडमी 17 5जी फोन को बांग्लादेश में 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इंडियन मार्केट में यही मोबाइल 7900mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया था। वहीं चीन में Redmi 17 5G को 6300mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था। चाइना मॉडल में 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W reverse तकनीक दी गई थी जब्कि इंडियन मॉडल सहित बांग्लादेश को 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W reverse तकनीक से लैस किया गया है।

ग्लोबल मार्केट में रेडमी 17 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। बताते चलें कि चाइना मॉडल को कंपनी Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लेकर आई थी।
Redmi 17 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच एचडी+ डिस्प्ले दी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौmoजूद है। वहीं ज्यादा देर फोन चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाने के लिए इसे लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है। स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।
Redmi 17 5G प्राइस (ग्लोबल)
रेडमी 17 5जी फोन को बांग्लादेश में 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 31,999 बांग्लादेशी टका है जो इंडियन करंसी अनुसार 24,490 रुपये के करीब है। बताते चलें कि भारत में Redmi 17 5G के 6जीबी+128जीबी का रेट 23,999 रुपये है और 8GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 26,999 रुपये है।










