
टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20e लॉन्च किया है। यह लो बजट मोबाइल फोन UniSoc T7250 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery के साथ मलेशिया में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है जो Infinix Smart 30e 5G नाम से लॉन्च होगा। यह अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आ गया है।
Infinix Smart 30e 5G डिटेल
इनफिनिक्स स्मार्ट 30ई 5जी फोन को EEC यानी यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन को X6864B मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। वहीं सबसे बड़ी बात की ईईसी पर इस अपकमिंग मोबाइल के मार्केटिंग नेम का खुलासा भी हो गया है जो Infinix Smart 30e 5G है। दिलचस्प बात यह है कि Infinix Smart 20e जहां 4G Smartphone बनकर आया था, वहीं अपकमिंग Smart 30e एक 5G फोन होगा।

Infinix Smart 20e स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स स्मार्ट 30ई 5जी के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन अगर हाल ही में लॉन्च हुए इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4जीबी फिजिकल रैम के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम लगाई गई है जो इसे 12GB RAM की ताकत देती है।
Infinix Smart 20e स्मार्टफोन 720 × 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 700nits ब्राइटनेस का आउटपुट मिलता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 5000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है। यह मोबाइल Wi-Fi और Bluetooth के साथ ही NFC भी सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। धूल व पानी से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है।









