vivo Y31t 5G पर ऑफर! मिलेगा 1500 का डिस्काउंट और फ्री ईयरबड

Join Us icon

91मोबाइल्स ने इसी सप्ताह फोन डील स्टोरी करते हुए बताया था कि 34,999 रुपये वाले vivo Y51 Pro 5G फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट और 1899 रुपये का iQOO TWS 1e फ्री मिल रहा है। ऐसी ही स्कीम कंपनी अपने 30 हजार से कम के 5जी फोन vivo Y31t 5G पर भी ले आई है। इस फोन 1500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है और स्मार्टफोन के साथ earbuds मुफ्त मिलेंगे।

vivo Y31t 5G पर ऑफर

सबसे पहले कीमत की बात करें तो वीवो वाई31टी 5जी का स्टार्टिंग सेलिंग प्राइस 26,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का सेलिग प्राइस 31,499 रुपये है। इन दोनों ही मेमोरी वेरिएंट्स पर कंपनी 1500 रुपये का डिस्कांउट ऑफर दे रही है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर उठाया जा सकता है। डील के साथ फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 25,499 रुपये पड़ेगा।

1500 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिलेगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट HDFC, Axis और SBI कार्ड्स यह डील दे रही है। वहीं शॉपिंग साइट अमेजन HDFC, Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर यह डिस्काउंट बेनिफिट दे रही है। फोन की किश्त बनवाने पर जहां 1500 रुपये की छूट दी जा रही है वहीं फुल पेमेंट करने पर 1260 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। नोट करने वाली बात है कि अमेजन यह इं​स्टेंट डिस्काउंट 1080 रुपये का दे रही है।

अगर फ्री ईयरबड्स की बात करें तो स्मार्टफोन के साथ मुफ्त iQOO TWS 1e सिर्फ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलेगा। डील की डिटेल्स जानने या फिर सस्ता वीवो 5जी फोन डिस्कांउट के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें : वीवो / अमेजन

vivo Y31t 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई31टी 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग लिए इस वीवो 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Adreno 613 जीपीयू सपोर्ट करता है।

vivo Y31t 5G फोन में 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1250nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर आंखों को ज्यादा नुकसान ना हो, इसके लिए फोन डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y31t 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। वीवो वाई31टी 5जी फोन SGS 5-Star Drop Resistance बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देती है। बताते चलें कि इस वीवो 5जी फोन में moisture detection और One-Tap Water Ejection फीचर भी मिलता है जो फोन को वॉटर डैमेज से बचाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here