BSNL के 365 दिन वाले प्लान अब चलेंगे 380 और 395 दिन, जानें कीमत और बेनिफिट्स

Join Us icon

यदि आप सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) के यूजर हैं, तो कंपनी आपके लिए ऑफर्स लेकर आई है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने दो लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ मिलने वाली सर्विस वैलिडिटी बढ़ा दी है। कंपनी के 2,799 रुपये और 2,449 रुपये वाले प्लान में अब पहले के मुकाबले ज्यादा दिनों तक सिम एक्टिव रखने की सुविधा मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इन दोनों ही प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली डाटा और SMS की सुविधा भी मिलती है। खास बात यह है कि अतिरिक्त वैलिडिटी मिलने के बाद इन प्लान का प्रतिदिन औसत खर्च भी कम हो गया है। आइए जानते हैं BSNL के इन दोनों रिचार्ज प्लान में अब क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।

BSNL का 2,799 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के 2,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में पहले 365 दिन की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। अब कंपनी ने इसमें 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी जोड़ दी है। इसके बाद इस प्लान में कुल 395 दिन तक सिम एक्टिव रखने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। अतिरिक्त वैलिडिटी के बाद इस प्लान का प्रतिदिन औसत खर्च करीब 7.09 रुपये बैठता है। ऐसे में जो यूजर्स लंबे समय के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं और रोजाना ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान एक विकल्प हो सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से यह ऑफर 30 नवंबर, 2026 तक ही वैलिड है।

BSNL का 2,449 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल का एक और प्लान है 2,449 रुपये वाला, जिसके साथ भी कंपनी अतिरिक्त वैलिडिटी दी रही है। इस 365 दिन वाले प्लान के साथ कंपनी 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है यानी अब इस प्लान के साथ कुल 380 दिन की सर्विस वैलिडिटी मिलेगी। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डाटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान की खास बात इसके साथ मिलने वाला इंश्योरेंस कवर है। अतिरिक्त वैलिडिटी के बाद इसका प्रतिदिन औसत खर्च करीब 6.44 रुपये पड़ता है। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और डेली डाटा की सुविधा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है।

BSNL ने पेश किए तीन सस्ते प्लान

BSNL ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में 172 रुपये, 184 रुपये और 190 रुपये वाले नए रिचार्ज प्लान भी जोड़े हैं। इन प्लान को TRAI के निर्देशों के तहत पेश किया गया है। इसका उद्देश्य उन यूजर्स को सस्ते रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराना है, जिन्हें कम कीमत में मोबाइल कनेक्शन एक्टिव रखने की सुविधा चाहिए। इस तरह BSNL अपने पोर्टफोलियो में कम कीमत वाले रिचार्ज से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले प्लान तक के विकल्प दे रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here