Redmi R80 5G चीन में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ है MediaTek प्रोसेसर

Join Us icon

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी होम मार्केट चीन में Redmi R80 5G फोन पेश किया है। ‘R’ टाइटल के साथ लाए गए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 13MP कैमरा, 6GB तक RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। रेडमी R80 5G फोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। Redmi R80 5G की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi R80 5G प्राइस (चीन)

रेडमी R80 5G फोन चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है, जिसकी कीमत 1,899 युआन यानी भारतीय करेंसी के अनुसार करीब 24,000 रुपये है। फोन का 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 2,199 युआन और 6GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2,599 युआन में लॉन्च हुआ है। इनकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक क्रमशः करीब 28,000 रुपये और 34,000 रुपये है। चीन में यह रेडमी फोन Black, Phoenix Feather White, Leather-Textured Brown और Flowing Cloud Blue कलर में उपलब्ध होगा।

Redmi R80 5G

Redmi R80 5G स्पेसिफिकेशन्स (चीन)

रेडमी R80 5G फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है, जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट, DC डिमिंग और फ्लिकर-फ्री जैसे सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।

Redmi R80 5G फोन को एंड्रॉयड आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने की क्षमता रखता है। डाइमेंसिटी 2 साल से भी अधिक पुराना ​चिपसेट हो चुका है। यह रेडमी फोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी R80 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जिसमें LED फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और सेकेंडरी ऑक्जिलरी लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी बैकअप के लिए Redmi R80 5G फोन को 6,000mAh बैटरी से लैस कर चीन में लॉन्च किया गया है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी R80 5G फोन में 5GHz डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करता है।

Redmi R80 5G

रेडमी आर80 5जी उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो बड़ी डिस्प्ले और अच्छा बैटरी बैकअप वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले इसकी खूबी है। हालांकि, फोन में दी गई HD+ डिस्प्ले रेजोल्यूशन इस प्राइस सेगमेंट में थोड़ी निराश कर सकती है। वहीं 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा कुछ कम लगता है। रेडमी की ‘आर सीरीज’ इंडिया में नहीं बिकती है लिहाजा Redmi R80 के इंडिया लॉन्च की भी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया Redmi R-Series चाइना सेंट्रिक है। इस सीरीज में कंपनी मिडरेंज स्पेक्स और फीचर्स देती है। इसे रेडमी नंबर सीरीज के बराबर या कुछ कम रैंक पर रखा जा सकता है। यह बेसिक यूजेज़ वाले फोन लेकर आती है। वहीं बड़ी बैटरी, गेमिंग और तगड़ी परफॉर्मेंस के लिए Redmi K series और Redmi Note series के फोन लाए जाते हैं। रेडमी आर80 5जी फोन कम कीमत पर बड़ी स्क्रीन और लंबी चलने वाली बैटरी वाले फोंस के इंडस्ट्री ट्रेड का हिस्सा नजर आता है। जिसका ज्यादातर इस्तेमाल सोशल मीडिया या वीडियोज़ देखने में होगा।

लेकिन अगर आप इंडियन मार्केट में 25 हजार से 30 हजार रुपये की रेंज में कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो रेडमी के ही Redmi Note 15 5G को चेक किया जा सकता है जो Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP Camera और Curved AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं Samsung Galaxy F70 Pro 5G भी इसी रेंज में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6.7 इंच की 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी देता है। Motorola Edge 70 Fusion भी इस प्राइस रेंज में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here