Huawei Mate 90 Air चीन में लॉन्च, 6.58mm पतली बॉडी में मिलेगी 6500mAh बैटरी और 7-इंच OLED डिस्प्ले

Join Us icon

हुआवई ने अपनी मेट सीरीज का स्लिम डिजाइन वाला स्मार्टफोन Huawei Mate 90 Air चीन में लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल की थिकनेस 6.58mm है और पतली बॉडी के बावजूद इसमें बड़ी 6,500mAh बैटरी और 7 इंच की स्क्रीन लगाई गई है। हुआवई मेट 90 एयर 50MP Camera, 12GB RAM और Kirin 9020 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। फिलहाल Mate 90 Air इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसकी चीनी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Huawei Mate 90 Air प्राइस (चीन)

हुआवई मेट 90 एयर 5जी फोन को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 4,999 युआन है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 69,600 रुपये के करीब है। वहीं स्मार्टफोन के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 5,999 युआन में पेश किया गया है जो इंडियन करंसी के हिसाब से तकरीबन 83,600 रुपये है। चीन में इस फोन को Rose Gold, Moon Silver और Obsidian Black कलर में बेचा जाएगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया Huawei Mate 90 Air भारत में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Huawei Mate 90 Air

Huawei Mate 90 Air स्पेसिफिकेशन्स (चीन)

हुआवई मेट 90 एयर स्मार्टफोन को 2760 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन का डायमेंशन 165.0mm × 81.4mm × 6.58mm है और वजन 208 ग्राम है। मोबाइल की पतली बॉडी Mate 90 Air को दूसरे स्मार्टफोंस की तुलना में अलग बनाती है।

Huawei Mate 90 Air को कंपनी ने HarmonyOS 7.0 पर पेश किया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में ब्रांड का ही Kirin 9020 चिपसेट दिया गया है। यह 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हुआवई का कहना है कि Mate 90 Air स्मार्टफोन पिछली जेनरेशन वाले Mate 70 Air के मुकाबले 36% तक बेहतर मल्टी-कोर परफॉर्मेंस दे सकता है। मेट 90 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन जहां हैवी प्रोसेसिंग के लिए बने हैं, वहीं यह उनकी तुलना में किफायती दाम पर ऐवरेज परफॉर्मेंस दे सकता है।

फोटोग्राफी के लिए हुआवई मेट 90 एयर ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल RYYB टेलीफोटो कैमरा और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो कैमरा के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल 3x optical zoom और 30x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei Mate 90 Air में एफ/2.2 अपर्चर वाला 10.7 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei Mate 90 Air

पावर बैकअप के लिए Huawei Mate 90 Air स्मार्टफोन को 6,500mAh बैटरी से लैस कर चीन में लॉन्च किया गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में लगातार तकरीबन 23 घंटे तक ऑनलाइन टीवी सीरीज देखी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग दी गई है। पानी से सुरक्षा देने के लिए जहां IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए यह स्मार्टफोन Wi-Fi 7+, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

हुआवई मेट 90 एयर फिलहाल चीन तक सीमित है और भारत में लॉन्च की जानकारी अभी नहीं है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.58mm पतली बॉडी है। इसी के चलते यह मोबाइल स्लिम डिजाइन वाले स्मार्टफोंस के इंडस्ट्री ट्रेंड का हिस्सा नजर आता है। वहीं इतनी स्लिम बॉडी में 6,500mAh की बैटरी लगना भी इसे दूसरे स्लिम मोबाइल्स से अलग बनाता है। अगर इंडस्ट्री के अन्य स्लिम स्मार्टफोंस पर नजर डालें तो 5.95mm मोटाई वाले TECNO POVA Slim में 5,160mAh बैटरी दी गई है। 5.8mm थिकनेस वाला Samsung Galaxy S25 Edge जहां 3,900mAh बैटरी सपोर्ट करता है वहीं 5.99mm मोटाई वाले Motorola Edge 70 में 5,000mAh बैटरी लगी है।

​थिकनेस के साथ ही 7-इंच की OLED डिस्प्ले उन लोगों को पसंद आ सकती है जो मोबाइल पर वीडियो देखना, गेमिंग करना या पढ़ना पसंद करते हैं। वहीं Kirin 9020 प्रोसेसर को मार्केट में आए 2 साल हो चुके हैं। डेली यूज़ में यह अच्छा काम कर सकता है लेकिन हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के लिए इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और संभावित कीमत सामने आने के बाद ही यह तय करना आसान होगा कि यह दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मुकाबले कितना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप स्लिम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए टेक्नो, सैमसंग और मोटोरोला के फोन आपको पसंद आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here