
असूस आने वाली 11 दिसंबर को अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ को और पावरफुल बनाते हुए एक नया डिवाईस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 लॉन्च करने वाली है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की शुरूआत इंडोनेशिया से करने वाली है जिसे लेकर कंपनी ने ईमेज टीज़र भी जारी कर दिया है। कुछ दिनों पहले जहां असूस ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के फ्रंट पैनल और बैक पैनल की लुक शेयर कर फोन की नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरा सेग्मेंट की जानकारी दी थी वहीं अब एक नई ईमेज में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी होने की बात भी सामने आ गई है।
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की एक टीज़र ईमेज इंटरनेट पर वायरल हुई है जिसमें 5,000एमएएच बैटरी का जिक्र किया गया है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बारें में यह बात भी कंफर्म हो गई है कि असूस इस फोन को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च करेगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। वहीं असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को नॉच डिसप्ले लॉन्च करेगी यह बात भी असूस पहले ही बयान कर चुकी है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें लीक के अनुसार यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ यह 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज के दो आॅप्शन में लॉन्च होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि असूस भारत में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च कर सकती है।
8जीबी रैम पर इंडिया में लॉन्च हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन, इसकी स्पेसिफिकेशन्स कर देंगी आपको हैरान
लीक के मुताबिक असूस का यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जाएगा जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में बताया गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर मौजूद डुअल रियर कैमरा सेंसर में एक सेंसर जहां 12-मेगापिक्सल का होगा वहीं दूसर सेंसर 5-मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है।
10जीबी रैम के साथ आ रहा है वनप्लस 6टी का नया अवतार, 12 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
असूस 11 दिसंबर को यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद कंपनी द्वारा ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 भारतीय बाजार में भी उतार दिया जाएगा। बहरहाल ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत क्या होगी तथा यह किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा इस बारें में अभी कुछ भी कहना जल्दी होगी। चर्चा है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को ज़ेडबी634केएल मॉडल नंबर के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।


















