एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्क्रीन पैनल लीक, वाटर ड्रॉप नॉच वाला फोन ला रही है कंपनी

Join Us icon

अभी हाल में ही हमनें खबर दी थी कि सैमसंग एम सीरीज में अपने फोन ला रहा है। इसके तहत कंपनी गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को सबसे पहले लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन कुछ दिन पहले ही हमनें यह खुलासा किया था कि एम सीरीज के दोनों फोन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन फोंस का निर्माण सैमसंग द्वारा भारत में स्थित ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में किया जा रहा है। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस बारे में एक और बड़ी लीक मिली है। हमें सैमसंग गैलेक्सी एम20 का स्क्रीन पैनल प्राप्त हुआ है जिससे आप फोन के लुक का अंदाजा लगा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 को नॉच स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। पिक्चर में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। जहां हाल में लॉन्च सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में साइड नॉच जिसे ओ इनफिनिटी दिया गया गया है। वहीं इस फोन में बीच में नॉच है। सबसे खास बात यह कि इस बार वाटरड्रॉप वाले शेप में इनफिनिटी नॉच दिया गया है। इसके साथ ही यदि आप साइड बेज़ल पर नज़र डालेंगे तो पाएंगे कि पुराने सैमसंग फोंस की अपेक्षा इसके बेज़ल और भी पतले हो गए हैं। वहीं नीचे का बेज़ल भी काफी कम हो गया है। हमें यह पैनल एक ऐसे सोर्स से मिली है जो सैमसंग से जुड़ा हुआ है। एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 का निर्माण नोएडा फैक्ट्री में हुआ शुरू, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

exclusive-samsung-galaxy-m20-panel-leak-waterdrop-notch-in-hindi

जैसा कि हम पहले भी दावा कर चुके हैं कि कंपनी सबसे पहले एम सीरीज के तहत गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पेश करने वाली है और ये दोनों मॉडल मास प्रोडक्शन के लिए चले गए हैं। वहीं सूत्रों से हमें आज यह भी जानकारी मिली है कि सबसे पहले कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम20 को पेश करने वाली है और इस फोन को जनवरी तक लॉन्च किया जा सकता है। हो गया खुलासा: अगले साल आ रहा है सैमसंग का 5जी फोन, सैमसंग गैलेक्सी एस10 होगा फर्स्ट

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्ट किए गए फोन में आप प्रोसेसर और रैम की जानकारी ले सकते हैं। गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एम20 को मॉडल नंबर एसएम-एम205एफ के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 पर आधारित है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज प्रोसेसर क्लाक स्पीड अंकित किया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लिस्ट किए गए फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।

हालांकि आपको बता दूं कि यह सैमसंग एक्सनोस 7885 चिपसेट में आॅक्टाकोर (हेक्साकोर + डुअल कोर) प्रोसेसर है । एक 2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए73 डुअल कोर सपोर्ट करता है जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं दूसरा हेक्सा कोर है जिसका क्लाक स्पीड 1.6गीगाहट्र्ज का है और यह कोर्टेक्स-ए53 आर्किटेक्चर पर कार्य करता है।

इसी तरह यदि गैलेक्सी एम10 की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन मे भी आपको 3जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। हालांकि यह फोन एक्सनोस 7870 चिपसेट पर आधारित होगा।

Comments are closed.