गिरने पर भी नहीं टूटेगी असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्क्रीन, फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ 5,000एमएएच बैटरी वाला यह मजबूत फोन

Join Us icon

असूस ने पिछले हफ्ते ही बता दिया था कि कपंनी आने वाली 11 दिसंबर को भारत में अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कपंनी 11 दिसंबर को ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 इंडिया में लॉन्च करेगी। फोन लॉन्च को अभी हफ्ता भी नहीं बचा है और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। फ्लिपकार्ट ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है। इस पेज से एक ओर जहां यह पुख्ता हो गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही बिकेगा वहीं दूसरी ओर फोन का डिजाईन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी फ्लिपकार्ट द्वारा पेश कर दी गई है।

फ्लिपकार्ट ने असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है। इस प्रोडक्ट पेज पर फोन के फ्रंट व बैक पैनल की फोटो के साथ ही एक वीडियो भी शेयर की गई है। फ्लिपकार्ट के इस पेज़ के ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की नॉच डिसप्ले, डुअल रियर कैमरे के साथ ही फोन के डिजाईन का भी खुलासा हो गया है। फ्लिपकार्ट ने बता दिया है कि असूस का यह आगामी स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की लेयर से प्रोटेक्टेड होगा, जो फोन की डिसप्ले को बेहद ही मजबूत बनाएगा। गौरतलब है कि अब तक सिर्फ वनप्लस 6टी ही इस कोटिंग के साथ भारत में उपलब्ध है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की इस वीडियो में प्रैंक वीडियो दिखाई गई है जिसमें फोन को गिराया गया है तथा इसकी मजबूती दिखाई गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही बता दिया है कि यह फोन बेज़ल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा तथा अन्य सेंसर दिए जाएगे। वहीं कंपनी यह जानकारी भी दे चुकी है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 5,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

asus zenfone max pro m2 image with triple rear camera notch display in hindi

लीक के अनुसार यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ यह 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज के दो आॅप्शन में लॉन्च होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि असूस भारत में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च कर सकती है।

शाओमी फैन्स ध्यान दें : कल से शुरू हो रही है ‘आई लव मी’ सेल, इन शाओमी फोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, 3,500 रुपये तक की छूट

लीक के मुताबिक असूस का यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जाएगा जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में बताया गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर मौजूद डुअल रियर कैमरा सेंसर में एक सेंसर जहां 12-मेगापिक्सल का होगा वहीं दूसर सेंसर 5-मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है। असूस 11 दिसंबर को यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत क्या होगी तथा यह किस दिन से देश में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए अभी 11 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।

Comments are closed.