12जीबी रैम, 512जीबी मैमोरी और सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो ज़ेड5एस फेरारी एडिशन

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने आज विश्व का पहला 12जीबी रैम वाला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया है। कंपनी ने आज लेनोवो ज़ेड5एस के वेरियंट पेश किए हैं। इसी दौरान फेरारी एडिशन को उतारा है जिसमें 12जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 512जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। इतना ही नहीं लेनोवो फेरारी एडिशन विश्व का पहला फोन है जिसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया गया है। हालांकि ज़ेड5एस का जेनरल मॉडल में के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं।

लेनोवो ज़ेड5एस फेरारी एडिशन के स्पेसिफिकेशन
लेनोवो ज़ेड5एउस के फेरारी एडिशन जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इसे कंपनी ने स्पोट्स कार बनाने वाली कंपनी फेरारी के साथ मिलकर पेश किया है। इस फोन में 6.39—इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे स्लाइड डिजाइन में पेश किया है। इस तरह का डिजाइन हम पहले ओपो फाइंड एक्स और आॅनर मैजिग 2 जैसे फोन में देख चुके हैं। फोन का डिजाइन बेहद ही आकर्षक है स्लाइड इसे और भी खास बनाता है। फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 48एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवो 4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

lenovo-z5s-launched-with-12gb-ram-512gb-memory-and-qualcomm-snapdragon-855-soc-in-hindi

यह फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर कार्य करता है। फिलहाल यह सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक है। फोन में 2.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेर दिया गया है। यह फोन तीन रैम वेरियंट के साथ आता है। जबकि मैमोरी वेरियंट चार मिलेंगे। 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी और 12जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 7 प्रो, इसमें है वॉटर ड्रॉप नॉच

lenovo-z5s-launched-with-12gb-ram-512gb-memory-and-qualcomm-snapdragon-855-soc-in-hindi

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो ज़ेड5एस फेरारी एडिशन में 24—मेगापिक्सल + 16—मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने सोनी आईएमएक्स576 और आईएमएक्स519 कैमरा सेंसर का उपयोग किया है जो अच्छी फोटोग्राफी का भरोसा देते हैं।

वहीं फंट में भी डुअल कैमर सेटअप इहै। एक सेंसर 16—मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8—मेगापिक्सल का दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्लाइड उठने पर दिखाई देता है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर कार्य करता है। साथ में आपको ज़ेड यूआई 10.5 मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए लेनोवो ज़ेड5एस फेरारी एडिशन में 3,350 एमएमएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की शुरुआत की कीमत लगभग 28,000 रुपये है जबकि सबसे उंचे मॉडल को कंपनी ने लगभग 45,000 रुपये में पेश किया है।

Comments are closed.