
भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में नवंबर महीने के आंकड़े शेयर किए हैं जिनमें देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों की 4जी स्पीड का आंकलन किया गया है। इस रिपोर्ट में औसत 4जी अपलोड स्पीड में आइडिया फिर से पहले नंबर पर आई है। नवंबर महीने में आइडिया ने 5.6एमबीपीएस की औसत अपलोड स्पीड दी है जो सबसे ज्यादा है। 4जी स्पीड में अव्वल रहने वाली आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है।
अब जियो लाएगा कम रेंज में बड़ी स्क्रीन वाला फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च
आइडिया की ओर से इंडियन टेलीकॉम मार्केट में 392 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है। आइडिया का यह प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। यह प्रीपेड प्लान 60 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले डाटा बेनिफिट की बात करें तो आइडिया अपने ग्राहकों को हर दिन 1.4जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। 1.4जीबी प्रतिदिन के हिसाब से आइडिया यूजर्स को पूरी वेलिडिट के लिए कुल 84जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा।

392 रुपये प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो आइडिया यूजर्स पूरे 60 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लुफ्त उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से लोकल व एसटीडी नंबरों पर असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जो एफयूपी लिमिट के साथ आती है। आइडिया यूजर्स के लिए ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। आपको बता दें कि एफयूपी लिमिट के तहत एक दिन में अधिकतम 250 तथा एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की कॉल दी जा सकती है जो 100 अलग नंबरों पर वैध होगी।
4जी वोएलटीई कॉलिंग के बाद अब जियो लॉन्च करेगा वीओवाईफाई, और बेहतरीन होगी कॉलिंग
आइडिया अपने यूजर्स को प्लान में अंतर्गत हर दिन 100 एसएमएस भी प्रदान कर रही है। आइडिया प्रीपेड ग्राहक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से 392 रुपये वाले प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं। लगे हाथ आपको बता दें कि वोडाफोन के कुछ दिनों पहले ही 399 रुपये का प्लान अपडेट किया था जो समान कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ 84 दिनों के लिए हर दिन 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रहा है।




















Comments are closed.