डुअल कैमरा और स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई89, जानें इसकी खासियत

Join Us icon

चाइनीज कंपनी वीवो ने अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Y89 को घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीएक्सप्रेस पर बिक्री के लिए मौजूद है। नॉच डिसप्ले के साथ आने वाले इस फोन को कंपनी बिना किसी इवेंट के आयोजन करे चुपचाप लॉन्च किया है।

Vivo Y89 की कीमत
वीवो वाई89 को चीन की मार्केट में 1,598 चीनी युआन (लगभग 16,700 रुपए) में बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन को कंपनी ने ऑरोरा पर्पल और ब्लैक गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन का डिजाइन काफी शानदार है।

लिस्टिंग के अनुसा वीवो वाई89 में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से डिवाइस की स्टोेरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

लॉन्च से पहले ही लीक हुई वीवो अपेक्स 2019 की फोटो, डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में वर्टिकल पोजीशन वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16-मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 2.4 जी/5.8जी, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं।

जियो को पछाड़ने के लिए बीएसएनएल ने चला यह दांव, शुरू की भारत फाइबर सर्विस

बता दें कि हाल ही में वीवो अपेक्स 2019 की फोटोज़ को लीक्स वियतनाम नाम ने अपने सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इस लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन वीवो अपेक्स 2019 की 2 फोटो को दिखाया गया है। ये दोनों ही फोटो फोन के फ्रंट पैनल की है। फोटो सामने आने से यह पुख्ता हो गया है कि अपेक्स 2019 को वीवो द्वारा पूरी तरह से बेजल लेस डिसप्ले के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here