जियो को पछाड़ने के लिए बीएसएनएल ने चला यह दांव, शुरू की भारत फाइबर सर्विस

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में चल रही डाटा वॉर में सिर्फ प्राइवेट कंपनियां ही नहीं बल्कि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में किसी से पिछे नहीं है। कंपनी काफी समय से अपने नए प्लान और पुराने प्लान्स में बदलाव कर जियो, वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। वहीं, इस बार कंपनी ने एक कदम आगे रखते हुए अपनी भारत फाइबर सर्विस की शुरुआत की है।

इस सर्विस के दम पर कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में राज़ कर रही जियो की गीगाफाइबर सर्विस से मुकाबला करेगी। हालांकि, अभी जियो की सर्विस पेश नहीं की गई है। सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि नई हाई-स्पीड फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) सर्विस के अंदर बीएसएनएल यूजर्स को 35जीबी डाटा प्रति दिन देगी और वह भी सिर्फ 1.1 रुपए प्रति जीबी की दर से।

बीएसएनएल लाया जियो से भी सस्ता प्लान, 6 महीने मिलेगा 270जीबी डाटा और बहुत कुछ
बता दें कि पिछले साल अगस्त माह में रिलायंस जियो गीगाफाइब ब्रॉडबैंड सेवा को शुरू किया था। जियो की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध होगी। फिलहाल जियो ने अपनी गीगाफाइबर सर्विस के अंतर्गत आने वाले प्लान से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। वहीं, जियो का उद्देश्य है कि गीगाफाइबर सर्विस के तहत यूजर्स को 1जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिले।

जियो को टक्कर देगा बीएसएनएल का 399 रुपए वाला प्लान, हर दिन मिलेगा 3.21जीबी डाटा और…

अल्ट्रा फास्ट स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सर्विस को पेश करते हुए कंपनी ने इसके लिए इन्ट्रस्ट फॉर्म शुरू किए थे, जहां लोग जियो गीगाफाइबर में अपनी रूचि दर्ज करा सकते हैं। इस सर्विस को लॉन्च करते समय जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंपनी उन स्थानों से अपनी ब्रॉडबैंड की सर्विस की शुरूआत करेगी जहां पर सबसे ज्यादा लोग इसे लेना चाहेंगे। इसके अलावा पिछले साल खबर सामनें आई थी कि कंपनी जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू ऑफर शुरू करने वाली है और इस ऑफर के जियो ब्रॉडबैंड सर्विस 3 महीने के लिए फ्री मिलेगी।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here