लॉन्च से पहले ही लीक हुई वीवो अपेक्स 2019 की फोटो, डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

Join Us icon

वीवो ने पिछले हफ्ते बताया था कि कंपनी आने वाली 24 जनवरी को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना नया स्मार्टफोन अपेक्स 2019 पेश करने जा रही है। वीवो ने अभी तक सिर्फ फोन के नाम से ही पर्दा उठाया है तथा अपेक्स 2019 की लुक, डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई भी जानकारी ​नहीं दी है। लेकिन अब फोन लॉन्च से कुछ ही दिनों पहले वीवो अपेक्स 2019 की फोटो इंटरनेट पर लीक हो गई है। इस लीक में फोन की लुक व डिजाईन का खुलासा हो गया है।

वीवो अपेक्स 2019 की फोटोज़ को लीक्स वियतनाम नाम ने अपने सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इस लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन वीवो अपेक्स 2019 की 2 फोटो को दिखाया गया है। ये दोनों ही फोटो फोन के फ्रंट पैनल की है। फोटो सामने आने से यह पुख्ता हो गया है कि अपेक्स 2019 को वीवो द्वारा पूरी तरह से बेजल लेस डिसप्ले के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

vivo apex 2019 to launch on 24 january full display feature specifications technology in hindi

अपेक्स 2019 की फोटो में फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बॉडी पार्ट नहीं दिखाया गया है। फोन के चारों कोनें कर्व्ड हैं। दोनों साईड किनारों पर कर्व्ड ऐज़ स्क्रीन नज़र आ रही है तथा नीचले व उपरी पैनल पर बॉडी का हिस्सा न के बराबर है। वीवो अपेक्स 2019 में कोई भी नॉच या पंच होल नहीं दिया गया है। फुल डिसप्ले होने तथा नॉच दिए जाने की वजह से अपेक्स 2019 में सेल्फी कैमरा भी नदारद है। यानि फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा नहीं दिया गया है।

vivo apex 2019 image leak in display fingerprint sensor pop up selfie camera in hindi

वीवो के इस फोन में नॉच व फ्रंट कैमरा न होने के चलते इस बात के प्रबल आसार बन चुके हैं कि कंपनी अपेक्स 2019 को पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च कर दे। कुछ लीक्स में कहा जा रहा है कि वीवो अपेक्स 2019 में डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सामने आई अपेक्स 2019 की ताजा फोटो में फोन की ​स्क्रीन पर सेंसर दिखाया गया है जिससे पता लगता है कि अपेक्स 2019 को अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा।

इंडिया में लॉन्च हुआ 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर हो रही सेल

वीवो आने वाली 24 जनवरी को अपेक्स 2019 स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करेगी। यह फोन सबसे पहले चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिछले साल पेश किए गए अपेक्स फोन का ही नया वर्ज़न होगा जो पहले मॉडल से कहीं ज्यादा एडवांस और स्मार्ट होगा। आपको बता दें कि वीवो अपेक्स विश्व का पहला स्मार्टफोन था जिसमें पॉप-अप कैमरा दिया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here