
टेक कंपनी सोनी घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2019 में हिस्सा ले रही है और 25 फरवरी को अपने नए स्मार्टफोन व डिवाईस टेक मंच पर पेश करेगी। सोनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि कंपनी इस दिन कौन से फोन लॉन्च करेगी लेकिन चर्चा है कि एमडब्ल्यूसी 2019 में सोनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सज़ेड4, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं आज इनमें से ही एक एक्सपीरिया एक्सए3 स्मार्टफोन की रेंडर ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है।
सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 को विनफ्यूचर द्वारा शेयर किया गया है। इस वेबसाइट ने फोन की रेंडर ईमेज के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। सामने आई फोटो में एक्सपीरिया एक्सए3 को बेजल लेस डिजाईन पर दिखाया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर मौजूद बॉडी पार्ट में सेल्फी कैमरा और स्पीकर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर अन्य तीनों किनारें पूरी तरह से बेजल लेस दिखाए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के उपर फ्लैश लाईट मौजूद है और बैक पैनल पर ही सोनी लोगो और एनएफसी साईन लगा हुआ है।

एक्सपीरिया एक्सए3 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन में 5.9-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी जो 2560 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। लीक की मानें तो सोनी एक्सपीरिया एक्स3 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जा सकता है।
एक्सक्लूसिव : यह है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9 प्योरव्यू
सोनी का यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस सेटअप में एक कैमरा सेंसर जहां 25-मेगापिक्सल का हो सकता है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सामने आई फोटो से पता चला है कि सोनी अपने इस फोन में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन देगी। फोन के दाएं पैनल पर ही पावर बटन व वाल्यूम रॉकर मौजूद रहेंगे।
एक्सपीरिया एक्सए3 को सोनी द्वारा ब्लू, ब्लैक, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी तक एक्सपीरिया एक्सए3 के लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि 25 फरवरी को सोनी के एमडब्ल्यूसी ईवेंट में एक्सपीरिया एक्सए3 भी दस्तक देगा। इस फोन को कंपनी द्वारा मीड बजट में पेश किया जा सकता है।


















