
फ्लैगशिप सेग्मेंट में पिक्सल स्मार्टफोन हिट कराने के बाद अब गूगल की निगाहें लो बजट स्मार्टफोंस पर है। पिछले कई दिनों से खबरें भी आ रही है कि कंपनी जल्द ही नए पिक्सल स्मार्टफोन लाने वाली है। गूगल के ये नए पिक्सल स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के छोटे वर्ज़न होंगे। हाल ही में जहां चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर पिक्सल 3ए एक्सएल स्मार्टफोन को देखा गया था वहीं अब इसी सीरीज़ का एक ओर स्मार्टफोन पिक्सल 3ए भी गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में पिक्सल 3ए की अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
पिक्सल 3ए या पिक्सल 3 लाइट ?
गूगल के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर सवाल थे कि कंपनी अपने सस्ते डिवाईसेज़ को किस नाम के साथ मार्केट में उतारेगी। कई लीक्स में जहां इन स्मार्टफोंस के नाम गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट बताए जा रहे थे तो कई लीक्स में पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल कहा जा रहा था। गीकबेंच की इस लिस्टिंग ने इस सवाल का जवाब देते हुए बता दिया है कि गूगल अपने सस्ते स्मार्टफोंस को पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल नाम के साथ ही लॉन्च करेगी।
![]()
अहम स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
गीकबेंच पर पिक्सल 3ए को 2जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग में पता चला है कि गूगल का यह आगामी स्मार्टफोन कीमत में भले ही कम होगा लेकिन एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि एंडरॉयड 10 अभी तक आॅफिशियली लॉन्च भी नहीं हुआ है। अर्थात् पिक्सल 3ए के साथ ही एंडरॉयड का यह नया ओएस भी बाजार में कदम रखेगा।
वीवो वाई91सी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, कम कीमत पर मिलेगा बड़ी बैटरी और फास्ट प्रोसेसर
गूगल पिक्सल 3ए को गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एमएसएम8953 चिपसेट से लैस बताया गया है। यह चिपसेट क्वालकॉम का है जिसे स्नैपड्रैगन 625 भी कहा जाता है। स्कोर की बात करें तो पिक्सल 3ए को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 732 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3184 स्कोर प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि गीकबेंच पर पिक्सल 3ए को कल यानि 10 फरवरी को लिस्ट किया गया है।
शाओमी मी 9 हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, इन शानदार फीचर्स की मिली जानकारी
गूगल पिक्सल फोन अभी तक जहां हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ फ्लैगशिप रेंज में लॉन्च होते थे वहीं पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल को कंपनी लो बजट में लॉन्च करेगी। हाल ही में सैमसंग की एम सीरीज़ ने जहां शाओमी को बड़ी टक्कर दी है वहीं गूगल के आगामी पिक्सल फोन भी लो बजट में शाओमी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करने वाले हैं। गूगल के आगामी पिक्सल के गीकबेंच पर लिस्ट होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि गूगल जल्द ही पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल से पर्दा उठा देगी और इन्हें टेक मंच पर पेश कर देगी।

















