4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ पैनासोनिक एलुगा 800

Join Us icon

इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लो बजट सेग्मेंट में अच्छी साख बना चुकी टेक कंपनी पैनासोनिक ने आज एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक इंडिया की ओर से यह स्मार्टफोन एलुगा सीरीज़ के तहत उतारा गया है जो एलुगा रे 800 नाम से बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। पैनासोनिक एलुगा रे 800 को भी कंपनी द्वारा लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च किया गया है। मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी पर बना यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत पर आज से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

पैनासोनिक एलुगा रे 800

पैनासोनिक एलुगा रे 800 को मैटालिक बॉडी पर बनाया गया है जो फोन को मजबूती प्रदान करती है। एलुगा रे 800 को नॉच ट्रेंड से हट कर बेजल लेस डिजाईन पर बनाया गया है। यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। पैनासोनिक एलुगा रे 800 को एंडरॉयड 7.0 ओएस पर पेश किया गया है, जो आज के दौर में फोन को काफी पीछे साबित ​करता है। वहीं यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कपंनी ने अभी चिपसेट की जानकारी नहीं दी है।

3,499 रुपए में लॉन्च हुए लावा 4जी फोन जे़ड40, शानदार हैं फीचर्स

एलुगा रे 800 को पैनासोनिक ने 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलुगा रे 800 फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगा​पिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Panasonic Eluga Ray 800 launched price specifications feature sale

पैनासोनिक एलुगा रे 800 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। पैनासोनिक एलुगा रे 800 में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पैनासोनिक एलुगा रे 800 को गोल्ड कलर में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20

बकौल पं​कज राणा, ​बिजनेस हेड – पैनासोनिक इंडिया, ‘‘ एलुगा रे 800 के साथ हम पैनासोनिक की स्मार्टफोन श्रृंख्ला का विस्तार कर रहे हैं। हाई डेफेने​शन डिसप्ले, स्टाईलिश लुक और पावर फुल बैटरी लाइफ के साथ यह फोन आम उपभोक्ता के यूज़ को बेहतर बनाएगा। शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कंपनी ने यह फोन किफायनी मूल्य पर यूजर को उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।’’

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here