6 कैमरे और 8जीबी रैम के साथ आया हॉनर मैजिक 2 3डी स्मार्टफोन, मिलेगा यह खास फीचर

Join Us icon

हुआवई के सब-ब्रैंड हॉनर ने अपने नए 3डी स्कैनर वाले स्मार्टफोन हॉनर मैजिक 2 3डी को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को टीज किया जा रहा था अब इसे लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट को ‘स्ट्रक्चर्ड लाइट’ 3डी स्कैनर के साथ पेश किया गया है जो कि इसकी खासियत भी है।

बता दें कि कंपनी के सीईओ जार्ज झाओ ने कुछ समय पहले 3डी स्कैनर वाले हॉनर मैजिक 2 के नाम और लॉन्च को कंफर्म किया था। वहीं, उम्मीद के अनुसार इसमें ओरिजनल मॉडल यानी हॉनर मैजिक 2 जैसा ही मैकेनिज्म देखने को मिलेगा। हालांकि, इस हैंडसेट के भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कीमत और उपलब्धता
डिवाइस फिलहाल सिर्फ चीन में सेल के लिए उपलब्ध है। अगर बात करें इसकी कीमत की तो यह 5799 चीनी युआन ( लगभग 60,525 रुपए) में पेश किया गया है। डिवाइस को 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में बेचा जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 48-एमपी कैमरा, 4000 एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही पावरफुल फोन ऑनर व्यू 20

डिजाइन
अगर बात करें हॉनर मैजिक 2 3डी स्मार्टफोन की तो दिखने में यह लगभग हॉनर मैजिक 2 जैसा ही है। इस हैंडसेट में फ्रंट कैमरा स्लाइडर अप करने पर दिखाई देता है। इससे फोन में फुल-व्यू डिसप्ले मिलती है। फोन में न के बराबर बेजल दिखाई देंगे। वहीं, फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे हैं और स्लाइड ओपन होने पर भी फ्रंट में 3 कैमरे दिखाई देंगे।

हॉनर मैजिक 2 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें हॉनर मैजिक 2 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.4-इंच फुल एचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और टॉप पर कर्व्ड 2.5D ग्लास दिया गया है। डिवाइस ऑक्टा-कोर किरिन 980 एसओसी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: 48-एमपी कैमरे वाले ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में अंतर

फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट और बैक, दोनों ही साइड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए गए हैं। फोन में 16एमपी+24एमपी+16एमपी के ट्रिपल रियर कैमरे हैं। इसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का ब्लैक ऐंड वाइट मोनोक्रोम सेंसर और तीसरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 16एमपी+2एमपी+2एमपी का फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें 16एमपी फ्रंट कैमरे का सेंसर f/2.0 और 2 मेगापिक्सल के 2 कैमरो का अपर्चर f/2.4 है।

नए फोन में ट्रिपल फ्रंट कैमरा सेटअप के लिए स्लाइडर दिया गया है। हालांकि यह ओपो एक्स X और वीवो नेक्स जैसा ऑटोमैटिक नहीं है, इस स्लाइडर को मैनुअली ऑपरेट करना पड़ेगा। फोन के बैक पर हुवावे पी20 जैसा वर्टिकली ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। स्लाइडिंग मेकनिज़म की वजह से फोन के फ्रंट में कोई नॉच नहीं दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी है। साथ ही यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर से भी लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here