गूगल के सस्ते पिक्सल 3ए एक्सल और पिक्सल 3ए में होंगी यह खूबियां, मिड-रेंज सेगमेंट में देंगे चुनौती

Join Us icon

सर्च इंजन गूगल ने पिछले साल स्मार्टफोन मार्केट में अपने गूगल पिक्सल के लेटेस्ट सीरीज के पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को पेश किया था। वहीं, कुछ समय पहले से पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के सस्ते वर्ज़न यानी इनके लाइट वर्ज़न को लेकर लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। इससे पहले डिवाइस गीकबेंच पर लिस्ट हो चुके हैं। अब इस बार नई जानकारी में पिक्सल 3ए एक्सल और पिक्सल 3ए की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।

नई जानकारी के अनुसार गूगल दो मिड रेंज डिवाइस पिक्सल 3ए और 3ए एक्सएल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है गूगल पिक्सल 3ए में 5.6 इंच स्क्रीन और 3ए एक्सएल में 6 इंच डिसप्ले मौजूद होगी। इसके अलावा इन फोन के कलर वेरिएंट की जानकारी भी सामने आई है, जिसके अनुसार फोन को क्लियरली वाइट, जस्ट ब्लैक और बियॉन्ड ब्लैक एंड वाइट में उपलब्ध कराया जाएगा।

नई रिपोर्ट में बताया गया है कि इन स्मार्टफोन्स की कैमरा परफॉर्मेंस पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्स जैसी ही होगी। यानी कंपनी लाइट वर्जन में भी कैमरा क्वालिटी को लेकर समझौता नहीं करेगी। इसके अलावा पिक्सल 3ए में एक्टिव एज, टाइटन एम सिक्यॉरिटी चिप, ई-सिम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स होंगे। इसे भी देखें: गूगल के सस्ते पिक्सल 3 एक्सल लाइट में होगा दमदार प्रोसेसर और 6जीबी रैम

इससे पहले लीक के अनुसार पिक्सल 3 के लाइट वर्जन को गूगल द्वारा 4जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार पिक्सल 3 लाइट के बैक पैनल पर जहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,915एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है। बहरहाल पिक्सल 3 लाइट की पुख्ता जानकारी के लिए गूगल की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इसे भी देखें: चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स

बता दें कि हाल ही में गूगल पिक्सल 4 के बारे में काफी जानकारी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है। पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here