इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी

Join Us icon

नोकिया ने पिछले महीने ही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से ​नोकिया 9 प्योरव्यू लॉन्च किया था। यह फोन नोकिया ब्रांड ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। नोकिया 9 प्योरव्यू न सिर्फ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है बल्कि साथ ही फोन के फीचर्स भी इतने शानदार है जो शायद ही पहले किसी स्मार्टफोन में देखे गए होंगे। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तहलका मचाने के बाद अब नोकिया 9 प्योरव्यू इंडियन बाजाार में दस्तक देने की तैयारी है। नोकिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बता दिया है कि नोकिया 9 प्योरव्यू बेहद जल्द भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

नोकिया ने अपने आफिशियल इंडियन फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए नोकिया 9 प्योरव्यू के इंडिया लॉन्च को टीज़ किया है। शेयर की गई यह वीडियो 16 सेकेंड की है जिसमें नोकिया 9 प्योरव्यू स्मार्टफोन द्वारा खींची गई फोटोज़ को दिखाया गया है। वीडियो के साथ ही नोकिया ने पोस्ट में लिखा है, ‘नए नोकिया 9 से फोटोज़ खींचने के लिए तैयार हो जाइए।’ कंपनी ने हालांकि अपनी पोस्ट में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस कैप्शन के साथ ही ‘जुड़े र​हिए’ लिखा गया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में आधिकारिक तौर पर नोकिया 9 प्योरव्यू के इंडिया लॉन्च की तारीख से पर्दा उठा दिया जाएगा।

नोकिया 9 प्योरव्यू

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया 9 प्योरव्यू को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 5.99-इंच की क्यूएचडी+ 2के पीओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने नोकिया 9 प्योरव्यू की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जो फोन अनलॉकिंग के काम आता है। कंपनी ने इसे आईपी67 रेटिड बनाया है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। यह भी पढ़ें : वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और 8जीबी रैम जैसी खूबियां इन स्मार्टफोन की जान

नोकिया 9 प्योरव्यू को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो क्वालकॉम के फास्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है। नोकिया 9 प्योरव्यू में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,320एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलेस चार्जिंग के साथ भी काम करता है। नोकिया 9 प्योरव्यू को एचएमडी ग्लोबल ने 699 यूएस डॉलर में लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 49,600 रुपये के करीब है।

nokia 9 pureview india launch teased with 5 rear camera price specification

यूनिक कैमरा सेग्मेंट

नोकिया 9 प्योरव्यू की सबसे बड़ी ताकत फोन का कैमरा सेटअप ही है जो इसे अन्यों से अलग बनाता है। फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है तथा बेहतर फोटोग्राफ के लिए इसमें शानदार ब्यूटी मोड तथा फिल्टर्स दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 5 कैमरा सेंसर मौजूद है। नोकिया 9 प्योरव्यू के ये पांचों कैमरे कार्ल जेसिस के हैं जो फोटोग्राफ्स के बेहद शानदार बनाते हैं। इस फोन की खास बात यह है कि ये पांचों कैमरा सेंसर किसी भी फोटो को क्लिक करने के लिए एक साथ काम करते हैं तथा हर एक फोटो एचडीआर मोड पर कैप्चर होती है। यह भी पढ़ें : 25एमपी सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी ए40, शाओमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

नोकिया 9 प्योरव्यू के कैमरे का काम करने का तरीका भी अपने आप में अनूठा है। फोन में मौजूद पांचों रियर कैमरे 12-मेगापिक्सल के हैं। इनमें दो कैमरा सेंसर आरजीबी है तथा अन्य तीन मोनोक्रोम सेंसर है। इन पांचों कैमरा सेंसर्स क अपर्चर एफ/1.8 है। कोई भी फोटो खींचने के दौरान ये पांचों कैमरे एक साथ काम करेंगे। पांचों सेंसर 5 अलग-अलग फोटो कैप्चर करेंगे और प्रोसेसिंग करके उसी वक्त 5 फोटो को मिलाकर एक फोटो का आउटपुट देंगे। यह फोटो हाईरेज्ल्यूशन वाली होगी, जिसे फोन में ही एडिट भी किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here