
सर्च इंजन कंपनी गूगल पहली बार अपनी पिक्सल सीरीज़ के अंदर सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयार कर रही है। इन दोनों डिवाइस को कंपनी मार्केट में पिक्सल 3ए और 3ए एक्सएल के नाम से पेश करेगी, जिसे लेकर कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी। इन आगामी स्मार्टफोन मॉडल्स को गूगल द्वारा पिक्सल स्मार्टफोन की अपेक्षा कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
जर्मन टेक ब्लॉग विनफ्यूचर को यूरोपियन ऑनलाइन रिटेलर्स के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है कि दोनों फोन को पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, इनमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि, इसके अलावा रिपोर्ट में स्टोरेज को बढ़ाने वाली कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि फोन को ब्लैक और वाइट कलर वेरिेंट में पेश किया जाएगा। वहीं, तीसरे वेरिेंट को आईरिस के नाम से जाना जाएगा। कहा जा रहा है कि तीसरा कलर ब्लू और वॉयलेट का कॉम्बिनेशन होगा। इसके अलावा पिक्सल 3ए की कीमत का खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार फोन को €450 ( लगभग 34,950 रुपए) होगी। वहीं, पिक्सल 3ए एक्सएल को थोड़ी ज्यादा कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है। इसे भी पढ़ें: आखिर आ गया एंडरॉयड Q, जानें कैसे करें अपने फोन में सबसे पहले इंस्टाल
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार पिक्सल 3ए एक्सएल को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में 1.71गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वहीं, गीकबेंच ने साफ कर दिया है कि पिक्सल 3ए एक्सएल क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स
बता दें कि कुछ समय पहले गूगल पिक्सल के फोर्थ जनरेशन हैंडसेट पिक्सल 4 को लेकर जानकारी सामने आई थी। गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है। पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।


















