6जीबी रैम और बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया 2

Join Us icon

सोनी ने इस साल बर्सिलोना में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने एक्सपीरिया 1 फ्लैगशिप फोन को लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने एक्सपीरिया 10 और एक्सपीरिया 10 प्लस मिड-रेंज फोन को पेश किया था। वहीं, कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने मिड-रेंज कैटगरी में एक्सपीरिया 4 को लॉन्च कर सकती है। लेकिन, अब सामने आई नई जानकारी के अनुसार कंपनी अपकमिंग फोन को एक्सपीरिया 2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

सोनी हमेशा से आईएफए टेक ट्रेड शॉ में अपने नए फोन को पेश किए जाने के लिए जानी जाती है। हालांकि, इस बार कुछ अलग अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी सितंबर में एक्सपीरिया 2 को लॉन्च कर सकती है। अगर बात करें सोनी एक्सपीरिया 1 की तो इसकी कीमत £799 (लगभग 74,000 रुपए) है। डिवाइस को पर्पल, ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार एक्सपीरिया 2 में 6.2-इंच सिनेमावाइड डिसप्ले दिया जाएगा, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 और स्क्रीन रेजोल्यूशन (2880 x 1234 पिक्सल) होगा। इसके अलावा हैंडसेट के मेज़र की बात करें तो यह 161 x 70 x 8.1एमएम के साथ आएगा।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस डिवाइस को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6जीबी रैम के साथ आएगा। वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, हैंडसेट में 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया जाएगा।

एक्सपीरिया 2 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि, फोन में दिए जाने वाले रियर कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इनमें से एक टीओएफ (टाइम ऑफr फ्लाइट) सेंसर होगा। फिलहाल अभी एक्सपीरिया 2 के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक्सपीरिया 1 स्मार्टफोन और एक्सपीरिया 2 में फर्क डिसप्ले कैमरा स्पेक्स और बटैरी क्षमता का होगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here