ट्रेन ही नहीं हवाई जहाज में मिलेगी सीमलेस वाई-फाई सेवा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) दूसरी प्राइवेट कंपनियों से आगे निकलते हुए मोबाइल फोन यूजर्स को बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। बीएसएनएल ने हवाई यात्रा के दौरान इंटरनेट देने का काम शुरू करने जा रही है। इसके लिए बीएसएनएल को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से इन फ्लाइट और मैरीटाइम कनेक्टिविटी (IFMC) का लाइसेंस मिल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लोबल मोबाइल सैटलाइट कम्युनिकेशन प्लेयर्स इनमारसैट ने एक बयान में कहा ”लाइसेंस के कारण इंडियन कनेक्टिविटी मार्केट में इनमारसैट द्वारा सर्विसेज मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम है”। इसे भी पढ़ें: जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च

हवाई यात्रा के साथ जल यात्रा में भी मिलेगी यह सर्विस
बीएसएनएल ने आईएफएमसी सेवा देने के ऑफर को मंजूरी दे दी है, जिसमें इनमारसैट ग्लोबल एक्सप्रेस, स्विफ्टब्रॉडबैंड और फ्लीटब्रॉडबैंड जैसी सर्विस शामिल हैं। भारतीय हवाई में आने वाली विदेशी एयरलाइंस और भारतीय जल क्षेत्र में ऑपरेट करने वाली शिपिंग कंपनियों को भी इसका फायदा मिलेगा। यानी के हवाई यात्रा के दौरान जल यात्रा में भी इंटरनेट सर्विस को मुहैया कराया जाएगा।

बता दें कि अब तक भारतीय हवाई क्षेत्र में चलने वाली एयरलाइंस में वाई-फाई मुहैया नहीं कराया जाता था। वहीं, दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट जैसे जीएक्स एविएशन कतर एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, लुफ्थांसा और एयर न्यूजीलैंड अपने यात्रियों को फ्लाइट में यह सुविधा प्रदान कर रही हैं। इसके लिए इन फ्लाट में इनमारसैट जीएक्स एविएशन सर्विस का इस्तेमाल किया दाता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone के इन यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा हाई-स्पीड 4GB इंटरनेट डाटा, जानें क्या है प्रोसेस

इस बारे में बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ”बीएसएनएल और इनमारसैट का फी समय से इस पर काम कर रहे थे और इस घोषणा से हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। अब हमारी पार्टनरशिप का जीएसपीएस से जीएक्स सर्विस तक विस्तार हो गया है।”

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here