अब भी नहीं मिल रहा रेडमी नोट 7 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट, लोगों में गुस्सा

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में यह खबर दी थी कि उसने अपने रेडमी नोट 7 सीरीज की 10,00,000 यूनिट भारतीय बाजार में सेल कर ली हैं। इससे साफ तौर पर रेडमी नोट 7 सीरीज के अंदर आने वाले Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की लोकप्रियता का पता लगता है। वहीं, हमें काफी समय से इस सीरीज के अंदर आने वाले रेडमी नोट 7 प्रो के 6जीबी रैम व 128जीबी की इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की ऑफलाइन उपलब्धता को लेकर कॉल व मैसेज आ रहे थे।

इसी बात का पता लगाने हम खुद ऑफलाइन बाजार में गए और वहां यहा जानने कि कोशिश कि क्या मी होम स्टोर के अलावा दूसरे स्टोर्स पर रेडमी नोट 7 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है या नहीं। बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमाने के बाद चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी धीरे-धीरे ऑफलाइन मार्केट में भी अपने कदम जमा रही है। कंपनी ने इसी को देखते हुए 11 मई 2017 को कंपनी ने अपने पहला मी होम स्टोर बेंगलुरू में लॉन्च किया था। वहीं, आज भारत में कई मी होम स्टोर मौजूद हैं। साथ ही शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर पर भी शाओमी के डिवाइस खरीदने के लिए उपलब्ध रहते हैं।

लेकिन, हमने मार्केट में कुछ मोबाइल रिटेलर्स स्टोर, मी होम स्टोर्स और शाओमी प्रेफर्ड पार्टनर पर खुद जाकर यह जानने की कोशिश की क्या वहां रेडमी नोट 7 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट मौजूद है या नहीं। इस फोन की ऑफलाइन उपलब्धता जानने के लिए मार्केट में जब जाकर पूछा तो तीन मी होम स्टोर में से सिर्फ एक ही स्टोर पर Redmi Note 7 Pro का 6जीबी रैम वेरिएंट मिला और उसकी भी कुछ ही यूनिट्स थीं। वहीं, शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर और रिटेल स्टोर पर यह हैंडसेट मौजूद नहीं था।

अगर कंपनी को ऑफलाइन मार्केट में सैमसंग व वीवो जैसी कंपनियों से टक्कर लेनी है तो उसे अपने हैंडसेट ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन उपलब्ध कराने होंगे। फिलहाल मी होम स्टोर भी उतने नहीं खुल पाए हैं, जितनी शाओमी के डिवाइस की डिमांड है। लेकिन, आने वाले समय में अगर कंपनी इस ओर ध्यान देती है तो जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में भी कंपनी एक अलग मुकाम हासिल कर सकेगी। कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 Pro के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 7 Pro में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7 में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 7 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। Redmi Note 7 Pro में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here