
वीवो ने कुछ समय पहले अपनी वी सीरीज के अंदर वीवो वी 15 प्रो और वी 15 को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन के छोटे वेरिएंट वीवो वी15 की कीमत में कटौती कर दी है। दिखने में Vivo V15 Pro और Vivo V15 एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन, अगर आप एक नए फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Vivo V15 को पहले से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
लॉन्च के समय डिवाइस की कीमत 23,900 रुपए थे। लेकिन, 91मोबाइल्स को मिली रिटेल स्टोर्स से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने अब इस फोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती कर दी है। इसका मतलब आप इस फोन को अब 21,990 रुपए में खरीद सकेंगे। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : वीवो यू सीरीज़ आ रही है भारत, कीमत होगी 6,490 रुपये से शुरू
Vivo V15 को कम कीमत के साथ वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, टाटा क्लिक और सभी ऑफलाइन स्टोरर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी ने वीवो वी15 को कंपनी ने ग्लैमर रेड, फ्रोजन ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। इसे भी देखें: Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ इसी महीने लॉन्च होगा वीवो वाई5, जानें फोन के स्पेसिफिकेशन
वीवो वी15 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी15 में 6.53-इंच एलसीडी स्क्रीन और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक हेलियो पी70 प्रोसेसर और 6जीबी रैम व 64जीबी की स्टोरेज दी गई। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई-बेस्ड फनटच ओएस और 4,000एमएएच बैटरी के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं, बैक में 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग लेंस के साथ काम करेगा।
अगर बात करें वीवो वी15 प्रो की तो कंपनी ने इसे ग्लास फिनिश में पेश किया था और सामने से पूरी तरह बेज़ल फ्री है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और इमसें 6.39-इंच की फुल एचडी+ (1080 x 2316 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में सुपर एमोलेड स्क्रीन पैनल का उपयोग किया गया है जो कि बेहतरीन डिसप्ले के लिए जाना जाता है।
यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर (2×2.0 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 गोल्ड और 6×1.7 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 सिल्वर) दिया गया है। यह क्वालकॉम का नया प्रोसेसर है जो शानदार प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। वहीं कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ पेश किया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन वीवो के ही फनटच ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है।


















