
चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस अपनी OnePlus 7 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को आ भारत में लॉन्च करेगी। इन फोन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आई हैं। लेकिन आज इन सभी पर विराम लगाते हुए कंपनी ऑफिशियल तौर पर अपने अगले फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करेगी।
बता दें कि OnePlus 7 सीरीज के स्मार्टफोन कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे। हाल ही में OnePlus 7 Pro को लेकर जानकारी सामने आई थी कि कंपनी 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले, रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा देगी। वहीं, OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद iPhone XS, Galaxy S10+ और Huawei P30 Pro जैसे प्रीमियम हैंडसेट से होगी।
ऐसे देखें इवेंट लाइव
गौरतलब है कि वनप्लस अपने स्मार्टफोन्स को न्यू यॉर्क, लंदन और बेंगलुरु में आज एकसाथ लॉन्च करेगी। भारत के बेंगलुरु में यह लॉन्च इवेंट इंटरनैशनल एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इवेंट शाम को 8 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। अगर आप इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio का तोहफा : एक साल की प्राइम मेंबरशिप मिल रही है बिल्कुल मुफ्त, जानें कैसे उठाएं लाभ
जियो देगा ऑफर
वनपल्स 7 सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही टेलीकॉम कंपनी जियो ने फोन के साथ दिए जाने वाले ऑफर का खुलासा कर दिया था। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 5,400 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 299 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा। यह कैशबैक 150 रुपए के 36 वाउचर्स के रूप में मिलेगा।
इसके साथ ही ग्राहाकों को जूमकार के जरिए 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट व फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 1,550 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहकों को बस बुकिंग पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा चुम्बक पर भी 350 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।
वनप्लस 7 प्रो की कीमत
हाल ही में भारतीय मार्केट में इस डिवाइस की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई थी। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया था कि OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 52,999 रुपये होगा। इसके अलावा वनप्लस 7 प्रो का टॉप मॉडल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा और इसे भारत में 57,999 रुपए में सेल किया जाएगा।
वनप्लस 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
अह तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस डिवाइस में 6.67-इंच (1440×3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिसप्ले होगा। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर हो सकता है। दूसरा 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है। वहीं, तीसरा सेंसर अपर्चर एफ/2.4 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 पॉप-अप कैमरा हो सकता है। साथ ही OnePlus 7 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।


















