
पिछले महीने शाओमी ने अपने नए बजट रेडमी सीरीज स्मार्टफोन Redmi 7 को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय से ही डिवाइस लगभग हर हफ्ते फ्लैश सेल के लिए अमेजन इंडिया, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर आ रहा था। वहीं, अब एक महीने बाद डिवाइस को ओपन सेल के लिए पेश कर दिया गया है।
Xiaomi फैन रंगो के मामले में भी बेहद चूज़ी होते हैं और इसीलिए शाओमी अपने स्मार्टफोंस को कई आर्कषक रंगों में लॉन्च करती है। Redmi Y3 को भारत में प्राइम ब्लैक, बोल्ड रेड और एलिगेंट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया था। वहीं, डिवाइस के 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,999 रुपये और 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 11,999 रुपये में आता है।
अगर बात करें स्पेसिपिकेशन्स की तो Redmi 7 में डॉटनॉच डिसप्ले के साथ आता है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास कोटेड 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ने अपने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम वाला Xiaomi Black Shark 2 होगा 27 मई को भारत में लॉन्च
Redmi 7 को शाओमी की ओर से एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो मीयूआई 10 आधारित है। इसके साथ ही फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए Redmi 7 में ऐड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।
Redmi 7 का सबसे छोटा वेरिएंट 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 7 के दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: टेना पर लिस्ट हुआ Xiaomi Redmi 7A, जल्द हो सकता है लॉन्च
शाओमी की ओर से Redmi 7 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया था। फोन एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में सेकेंडरी रियर कैमरा 2-मेगापिक्सल का है जो डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट करता है।
Redmi 7 फोन में सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं साथ ही ये फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह ये दोनों ही फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई व आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स से लैस हैं।
शाओमी ने अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए Redmi 7 को 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया है। कंपनी ने हालांकि अपने नए फोंस में फास्ट चार्जिंग नहीं दी है। लिहाजा फोन की इस पावरफुल बैटरी को माइक्रो यूएसबी से चार्ज किया जा सकेगा।


















