
अगर आप भी गेमिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए Xiaomi 27 मई को भारत में Black Shark 2 लॉन्च करने वाली है। शाओमी के सब-ब्रांड ब्लैक शार्क के इस गेमिंग फोन को चीन में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब भारतीय बाजार में यह फोन एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है।
लॉन्च होने वाले Black Shark 2 की स्पेसिफिकेशन्स लगभग चीन के वेरिएंट जैसी ही होंगी। लेकिन, कीमत में कुछ फर्क हो सकता है। वहीं, इस फोन की सीधी टक्कर Asus ROG Phone और NUBIA Red Magic 3 से होगी। ब्लैक शार्क 2 कंपनी का सेकंड जेनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन है। इसे भी पढ़ें: टेना पर लिस्ट हुआ Xiaomi Redmi 7A, जल्द हो सकता है लॉन्च
गेमिंग के लिए है खास
कंपनी की ओर से Black Shark 2 को गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में पेश किया था जो खासतौर पर फोन में गेम खेलने के शौकिन यूजर के लिए बना है। हैवी रैम और क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ ही इस फोन में में हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। जो यूजर्स को फास्ट और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite जल्द देंगे दस्तक, जानें क्या होगी खासियत

स्पेसिफिकेशन्स
Black Shark 2 को मैटेलिक बॉडी पर बनाया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है।
Xiaomi की ओर इस फोन को चीन में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इनमें 6जीबी/128जीबी, 8जीबी/128जीबी स्टोरेज, 8जीबी/256जीबी मैमोरी और 12जीबी/256जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इंडिया में Black Shark 2 का कौनसा वेरिएंट आएगा यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27वॉट चार्ज सपोर्ट करती है।


















