
Nokia ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कंपनी 6 जून को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इस मंच से कंपनी के नए फोन को पेश किया जाएगा। Nokia ने आज इस ईवेंट में कंपनी का नया डिवाईस Nokia 2.2 लॉन्च कर दिया है। Nokia 2.2 को इंडियन बाजार में उतारने के साथ ही कंपनी ने इस फोन का ग्लोबल लॉन्च भी किया है। Nokia 2.2 कंपनी का सबसे सस्ता वॉटरड्रॉप नॉच और एंडरॉयड वन ओएस आधारित स्मार्टफोन है जो आने वाली 10 जून से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
डिजाईन
Nokia 2.2 को कंपनी ने ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है। फोन के तीनों किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जहां Nokia की ब्राडिंग है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी लुक वाला है। Nokia 2.2 के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो बैक पैनल बीच में स्थित है। कैमरा सेंसर के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। बैक पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर मौजूद है। Nokia 2.2 के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक दिया गया है तथा नीचे की ओर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 2.2 को कंपनी द्वारा 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 5.71-इंच की एचडी+ ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया का यह नया फोन एंडरॉयड वन ओएस पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 9 पाई आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : इससे बेस्ट नहीं होगा World Cup, Nokia फोन पर 20 प्रतिशत छूट, 4,000 का वाउचर और स्क्रीन रिप्लेसमेंट बिल्कुल मुफ्त
कंपनी की ओर से Nokia 2.2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 2.2 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : LG W सीरीज़ आ गई सामने, ट्रिपल कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ होगी लॉन्च, Galaxy M सीरीज़ से भी सस्ते बिकेंगे फोन
नोकिया का यह फोन 4जी सपोर्ट करता है जिसमें डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई व ओटीजी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है। फोन अनलॉकिंग के लिए Nokia 2.2 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता
Nokia 2.2 के 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां कंपनी द्वारा 7,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,699 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को आने वाली 30 जून तक इस फोन के 2जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराएगी। यानि 30 जून के बाद की कीमत में 600 रुपये का ईजाफा हो जाएगा।

यह फोन कल यानि 6 जून से 10 जून तक प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा जिसके बाद Nokia 2.2 को टंग्स्टन ब्लैक और स्टील कलर वेरिएंट में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन शॉपिंग फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। वहीं Nokia 2.2 की खरीद पर Jio यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक बेनिफिट और 100जीबी अतिरिक्त डाटा भी प्राप्त होगा।


















