
इस बात की चर्चा जोरो से है कि अूसस साल की शुरुआत में ही एक साथ कई फोन का प्रदर्शन कर सकता है। इस बीच टेना पर असूस का एक नया स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है और आशा है कि जल्द कंपनी इस फोन को लॉन्च भी करे। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर असूस का का एक्स00जीडी मॉडल स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। फोन मॉडल के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध हैं।
एलजी जी5 की कीमत में 17,000 रुपये की कटौती
असूस के इस फोन में 5.2-इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन को तीन रैम आॅप्शन और तीन मैमोरी आॅप्शन में लिस्ट किया गया है। फोन में 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन में लिस्ट किया गया है।
रिलायंस जियो ने दिया जवाब, जारी रहेगी हैप्पी न्यू आॅफर के तहत फ्री कॉलिंग
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित है। इसके साथ ही फोन में 4,850 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयस है और यह लक्जरी गोल्ड, रोज गोल्ट और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। हालांकि फिलहाल फोन के प्राइस और नाम के बारे में कोई सूचना नहीं है।





















