
साल के अंत में जियो उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। कंपनी द्वारा दी जा रही फ्री डाटा और कॉलिंग सर्विास बंद नहीं होगी। हैप्पी न्यू ईयर आॅफर का लाभ 31 मार्च 2017 तक लिया जा सकेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जियो से जवाब मांगा गया था कि क्यों न नियमों का उल्लंघन मानकर जियो द्वारा दी जा रही फ्री डाटा व कॉलिंग सर्विस का बंद कर दिया जाए।
ट्राई ने इस बाबत जियो को एक खत लिखकर लिखित में जवाब मांगा था जिस पर कंपनी ने कल अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्राई को जवाब देते हुए जियो का कहना था कंपनी द्वारा किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है और ऐसे में जियो द्वारा दी जा रही हैप्पी न्यू ईयर आॅफर को बंद नहीं किया जाना चाहिए।
रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील
गौरतबल है कि रिलायंस जियो ने 5 सितबर को भारत में अपनी 4जी सेवा शुरू की थी और इसके तहत कंपनी न वेलकम आॅफर की घोषणा की थी। इसके तहत सभी उपभोक्ता 31 दिसंबर तक जियो की सभी सेवाओं का लाभी मुफ्त में उठा सकते हैं। यह आॅफर 3 दिसंबर को खत्म हो रहा था। इससे पहले ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 1 दिसंबर को मीडिया को संबोधित करते हुए 4 दिसंबर से हैप्पी न्यू ईयर आॅफर की घोषणा कर दी। यह आॅफर 3 मार्च तक चलेगा और 31 मार्च तक सभी उपभोक्ता जियो की सभी सेवाओं का लाभ मुफ्त में उठा सकेंगे। ट्राई के नियमानुसार कोई भी आॅफर 90 दिनों ज्यादा नहीं चलाई जा सकती। ऐसे में हैप्पी न्यू आॅफर पर ट्राई ने 20 दिसंबर को लिखित में रिलायंस जियो से स्पष्टीकरण मांगा था और पूछा था कि क्यों न इस आॅफर को बंद कर दिया जाए।
जानें एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट के 15 शानदार फीचर्स
ट्राई को जवाब देते हुए रिलायंस जियो ने कहा कि हैप्पी न्यू आॅफर में किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। वेलकम आॅफर के तरह जहां सभी उपभोक्ताओं को हर रोज 4जीबी डाटा मुफ्त दिया जा रहा था। वहीं हैप्पी न्यू ईयर आॅफर में उपभोक्ता 1जीबी 4जी डाटा का ही उपयोग कर सकते हैं। वहीं पुराने वेलकम आॅफर में अतिरिक्त डाटा के लिए कोई भी टैरिफ प्लान नहीं था जबकि नए हैप्पी न्यू ईयर आॅफर में डाटा प्लान भी पेश किया गया है।


















