Thomson ने लॉन्च की नई एंडरॉयड टीवी सीरीज, कीमत 29,999 रुपए से शुरू

Join Us icon

फ्रांस के कंज्यूमर ब्रांड थॉमसन भारत में अपने अफोर्डेबल टीवी के लिए जानी जाती है। वहीं, आज कंपनी ने अपने एंडरॉयड टीवी की नई सीरीज पेश की है, जिसमें चार अलग-अलग साइज के टीवी लॉन्च किए गए हैं। इसमें 65-इंच, 43-इंच, 49-इंच और 55-इंच के टीवी शामिल हैं। कंपनी का कहना है ये सभी प्रोडक्ट मेड इन इंडिया हैं।

भारत में थॉमसन के ब्रांड के तहत टीवी तैयार करने वाली कंपनी एसपीपीएल के सीईओ अवनीत मारवा ने कहा कि थॉमसन का 65 इंच वाला भारत का पहला 4के टीवी है जिसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ने लॉन्च किया ‘दुनिया का पहला’ QLED 8K टीवी, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं एक बंगला

थॉमसन टीवी की कीमतें

43-इंच टीवी की कीमत 29,999 रुपए
50-इंच टीवी की कीमत 34,999 रुपए
55-इंच टीवी की कीमत 38,999 रुपए
65-इंच टीवी की कीमत 59,999 रुपए

बता दें कि थॉमसन के इन टीवी में गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य 50 टीनी चैनल और गेम का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें क्रोम कास्ट, डॉल्बी ऑडियो है। वहीं, टीवी में 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसे भी पढ़ें: जियो करने वाला है धमाका, 600 रुपए में पूरे महीने देगा लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और टीवी का कॉम्बो

यह टीवी में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 वर्जन पर कार्य करता है। टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि कंपनी ने फिलहाल सेल की डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि कंपनी ने इसी साल मार्च में अपना अब तक का पहला 40-इंच 4के स्मार्ट टीवी पेश किया था। इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से 15 मार्च की रात 12 बजे होगी। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 20,999 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here