
सैमसंग इंडिया ने भारतीय मार्केट में अपनी नई टीवी लाइनअप को अपडेट किया है। इस नई लाइनअप में कंपनी ने दुनिया के पहले 8K रेजोल्यूशन वाले QLED टीवी को भी पेश किया है। नए 8K QLED टीवी को कंपनी ने चार साइज 65-इंच, 75 इंच, 82-इंच, 98-इंच में लॉन्च किया गया है। इन टीवी की खासियत यह है कि इसमें एआई अपस्केलिंग टेक्नॉलजी, बिक्सबी वॉयस कमांड और वन कनेक्ट बॉक्स जैसे बहुत कई फीचर्स मौजूद हैं।
मॉडल्स और कीमत
अगर बात करें सैमसंग 8K QLED टीवी की कीमत और उपलब्धता की तो इसके 75-इंच स्क्रीन मॉडल की कीमत 10,99,900 रुपए, 82-इंच स्क्रीन की कीमत 16,99,900 रुपए और 98-इंच मॉडल की कीमत 59,99,900 रुपए है। इसके 65 इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, बाकि के दूसरे मॉडल्स को अगले महीने (जुलाई) से मार्केट में उपलब्ध कराएगी।
इसके साथ ही कंपनी ने दूसरे मॉडल्स को भी लॉन्च किया है, जिसमें 2019 QLED टीवी की रेंज शामिल है। इसमें 65-इंच Q90 वेरिएंट की कीमत 3,99,900 रुपए, 55-इंच और 75-इंच Q80 वेरिएंट के लिए कीमत क्रमश: 2,09,900 और 6,49,900 रुपए रखी गई है।
इसके अलावा 55-इंच और 65-इंच Q70 वेरिएंट वाले टीवी की कीमत क्रमश: 1,69,900 रुपए और 2,79,900 रुपए है। साथ ही Q60 मॉडल्स के 43-इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत 94,900 रुपए और 82-इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत 7,49,900 रुपये है।
अगर बात करें सैमसंग के 8K QLED टीवी की स्पेसिफिकेशन की तो इसमें क्वालकॉम प्रोसेसर है। इसके साथ ही ऐम्बिऐंट मोड के अलावा नए टीवी में कंपनी का वन इनविजिबल केनेक्शन भी वन कनेर्ट बॉक्स के साथ दिया गया है।
सैमसंग का दावा है कि इन टीवी की स्क्रीन में 3.3 करोड़ पिक्सल दिए गए हैं, जिनका मकसद शार्प और साफ इमेज दिखाना है। एआई आधारित 8K अपस्केलिंग फीचर इसी हिसाब से सिर्फ विडियो ही नहीं, बल्कि मशीन लर्निंग के साथ मिलकर ऑडियो की क्वॉलिटी को भी ओरिजनल सोर्स या फॉरमेट से बूस्ट कर देता है। BixBy वॉयस सपॉर्ट के साथ ही यूजर्स को टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपॉर्ट भी दिया गया है। इनमें फार फील्ड वॉइस कैपेबिलिटी फीचर भी वन रिमोट कंट्रोल में मिलेगा, जिसकी मदद से अलग-अलग कमरों से टीवी को वॉइस कमांड देकर कंट्रोल किया जा सकेगा।


















