
लॉस वेगास में आयोजित होने वाले टेक वर्ल्ड के बड़े ईवेंट सीईएस में तमाम मोबाईल कंपनियां अपनी स्ट्रेटजी तथा स्मार्टफोन पेश करती है। इसके लिए सभी मोबाईल निर्माता अच्छी खासी प्लानिंग भी करते हैं। परंतु बुधवार को होने वाले असूस के इवेंट से पहले क्वालकॉम की एक गलती ने आसूस की पूरी प्लानिंग पर ही पानी फेर दिया।
व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क
दरअसल आसूस अपनी फ्लैगशिप के तहत नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर सीईएस के मंच से प्रस्तुत करने वाली है, तथा इस फोन के प्रति मोबाईल लवर्स का रोमांच बरकरार रखने के लिए कंपनी की ओर से इस फोन के फ़ीचर्स और स्पोसिफिकेशन्स अब तक गुप्त रखे गए थे। परंतु क्वालकॉम ने अपने ब्लॉग पर आसूस के इस फोन के प्रोसेसर और चिपसेट की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

क्वालकॉम ने अपने ब्लॉग के जरिये यह कहा है कि आसूस द्वारा सीईएस में लॉन्च किया जाने वाला स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर होगा तथा यह फोन टैंगो इनेबल होने के साथ ही डेड्रीम रेडी सपोर्ट करने में सक्षम है। क्वालकॉम ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि आसूस का ज़ेनफोन एआर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।
जानें कैसे रखें अपने एंडरॉयड फोन को सुरक्षित
हालांकि क्वालकॉम ने बाद में ब्लॉग से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है लेकिन अन्य टेक वेबसाईट्स अब क्वालकॉम की इस गलती को भुनाते हुए अपने वेबपेज़ पर पब्लिश कर रही हैं। टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार असूस ज़ेनफोन एआर वर्ल्ड का पहला टैंगो इनेबल तथा डेड्रीम रेडी स्मार्टफोन है।

बहरहाल आसूस अपनी इस बड़ी अचीवमेंट को बड़े मंच के जरिये ही दुनिया के सामने लाना चाहता था लेकिन क्वालकॉम की चूक ने आसूस के इस जश्न में खलल डाल दिया है। जाहिर सी बात है इस लीक के आप आप भी इस स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए उतावले हो रहे होंगे, लेकिन उसके लिए आपको सीईएस में लॉन्चिंग का इंतजार करना पड़ेगा।
91मोबाईल्स साल 2017 में इस टेक ईवेंट की समस्त जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जुड़े रहिए।












