जल्द आएगा 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

आज के समय स्मार्टफोन मार्केट में 48-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन आना आम बात हो गई है। कपनियां 15 रुपए के बजट के अंदर तक 48-मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन लॉन्च कर रही है। वहीं, इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही 108-मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भी लॉन्च होने वाला है।

जाने-माने टिप्सटर Ice Universe ने इस बात की जानकारी दी है। आइस यूनिवर्स ने ट्वीट कर इस बात का दावा किया है कि अगले साल तक मार्केट में 108-मेगापिक्सल कैमरा और 10X ऑप्टिकल जूम कैमरे वाले फोन लॉन्च होंगे।
smartphone in india with 48mp camera oppo reno oneplus 7 pro xiaomi redmi note 7 honor vivo
इसके अलावा इस ट्विट की खास बात यह है इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो देखने में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के रेंडर्स जैसी नजर आ रही है। हालांकि, गैलेक्सी नोट 10 भी अभी ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नही हुआ है। इसके इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आखिर इस हाई मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन को कौन सी कंपनी लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला सकती है 100-एमपी कैमरे वाला फोन, Realme का 64-एमपी छूटेगा पीछे

गौरतलब है कि इस साल Credit Suisse ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि साल 2019 में तक हम 65 मेगापिक्सल सेंसर और 2020 में हम 108 मेगापिक्सल सेंसर वाले स्मार्टफोन देखेंगे। वहीं, 64-मेगापिक्सल सेंसर वाले फोन को रियलमी टीज कर चुकी है।
moto-m-camera
कुछ समय पहले क्वॉलकम ने भी कुछ ऐसा जानकारी दी थी जिसमें 64 मेगापिक्सल और 100 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन का जिक्र था। हालांकि, अब तक किसी भी कंपनी ने 100+ मेगापिक्सल मोबाइल सेंसर या फिर 10X जूम पेरिस्कोप पर काम करने की घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here