
गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ब्लैक शार्क ने पिछले हफ्ते ही इस बात को कंफर्म किया था कि कंपनी Black Shark 2 Pro स्मार्टफोन को 30 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। वहीं, कंपनी ने यह टीज किया था कि इस फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मौजूद होगा। इसके अलावा अब यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है।
गीकबेंच पर लिस्टिंग से यह कंफर्म होता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मौजूद होगा। गीकबेंच की लिस्टिंग में फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 3623 प्वाइंट्स स्कोर मिले हैं। वहीं मल्टिकोर टेस्ट में फोन को 11367 प्वाइंट्स मिले हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi A3 लॉन्च, इसमें है ट्रिपल रियर कैमरा, 4030एमएएच बैटरी और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
अगर गीकबेंच स्कोर्स आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 2 से मिलते हैं। ROG Phone 2 भी स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है। हालांकि ब्लैक शार्क 2 प्रो का स्कोर ROG Phone 2 से थोड़ा बेहतर है। लिस्टिंग में डिवाइस मॉडल मंबर ब्लैक शार्क DLT-A0 के साथ स्पॉट हुआ है। इसके अलावा फोन की किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च से लगभग 10 दिन पहले ही यह पोन लिस्टिंग में दिखाई दिया है।

बता दें कि हाल ही में क्वॉलकॉम ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद कई स्मार्टफोन कंपनियों ने इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ आने वाले अपने नए डिवाइस भी टीज कर दिए हैं। इनमें से एक Asus ने खुलासा किया था कि कंपनी का लेटेस्ट अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा जिन कंपनियों ने इस प्रोसेसर के साथ आने वाले अपने अपकमिंग डिवाइस टीज किए थे, जिनमें Black Shark, Lenovo, iQOO by Vivo और Vivo NEX शामिल हैं।
स्नैपड्रैगन 855 प्लस पहले से मौजूद स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का ओवरक्लॉक किया हुआ वर्जन है। यह चिपसेट एसडी 855 के जैसे 7एनएम प्रोसेस से बना है। इसके अलावा इसमें एसडी 855 के जैसे ही कस्टम Kryo 485 कोर के साथ आठ कोर होंगे। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह नया प्रोसेसर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को भी 15 प्रतिशत बढ़ा देगा। इसके अलावा इसमें शामिल एड्रिनो 640 जीपीयू को भी ओवर-क्लॉक किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A
वहीं, इससे पहले कंपनी मार्च में शाओमी ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। Black Shark 2 में 6.39-इंच का ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन (2340 x 1080 पिक्सल) है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 48-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरे और सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


















