
जेम्स बॉड की फ़िल्में भला किसे पंसद नहीं। एक्शन से भरपूर इन फ़िल्मों में एक से बढ़कर एक गैजेस्ट्स का इस्तेमाल बॉड द्वारा किया जाता है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देता है। ज़रा सोचिए जेम्स बॉड जैसा गैजेट्स अगर आपके पास हो तो !
आपकी ऐसी ही एक इच्छा को पूरा करते हुए आॅस्टरहाउट डिजाईन ग्रुप की ओर से स्मार्ट वियर चश्मा पेश किया गया है जो जेम्स बॉड के गैजेट्स की तरह ही तमाम खूबियों से भरा है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6 का सबसे बकवास आॅफर
लॉस वेगास में चल रहे टेक वर्ल्ड के बड़े ईवेंट्स में शुमार सीईएस 2017 में आॅस्टरहाउट डिजाईन ग्रुप की ओर से मिक्सड वर्चुअल एंड आग्मेन्टड रियालिटी स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए गए है। आर-8 और आर-9 नाम से गैजेस्ट वर्ल्ड में उतारे गए ये दोनों स्मार्ट ग्लासेस क्वालकॉम वीआर एसडीके के साथ ही नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर आधारित है जो कैमरे, स्पीकर्स के साथ ही 128जीबी तक डाटा स्टोर करने में सक्षम हैं।
इन चश्मों के साथ आप किसी जासूस की तरह कोई भी कार्य कर सकते हैं तथा किसी को पता भी नहीं चलेगा। आईये नज़र डालते है इन स्मार्ट ग्लासेस की खासियतों पर:

इन चश्मों में लगे कैमरे सिर्फ एक क्लिक करने पर आपको खुफिया तरीके से किसी भी वीडियो को रिकार्ड करने की सुविधा देते हैं। इन्हें पहनने के बाद आप जहां जहां अपनी नज़र दौड़ाऐंगे वह 4के वीडियो क्वालिटी में रिकार्ड होता चला जाऐगा।
आप किसी भी घटना या नज़ारें को कैमरे में कैद करना चाहते हैं तो स्मार्ट ग्लासेस की 128 जीबी की मैमोरी उसे सेव करने के लिए आपको भरपूर स्टोरेज उपलब्ध कराती है।
डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
ये स्मार्ट ग्लासेस देखने में किसी आम धूप के चश्में जैसे ही लगते हैं। यह ब्लैक कलर में बेहद ही स्टालिश है, जिसे यूनीसेक्स बनाया गया है यानि यह आदमी या औरत दोनों पर ही जचेंगे।
इन स्मार्ट ग्लासेस को आप अपने स्मार्टफोन या कम्प्यूटर से कनेक्ट कर सकते है। जिसके बाद वॉयरलेस तकनीक के जरिये आपके एक्सट्रनल डिवाईस में मौजूद विजुअल मीडिया कंटेट इन स्मार्ट ग्लासेस में सिंक किया जा सकता है।

स्मार्ट ग्लासेस के जरिये अपने फोन या पीसी में मौजूद फोटोज़ तथा वीडियो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी पर देख सकते हैं
ये स्मार्ट ग्लासेस आपको किसी भी मूवी को प्राईवेटली देखने का आनंद भी प्रदान करेंगे। मतलब आप इन ग्लासेस के जरिये सीधे मूवी थिएटर का मजा ले पाऐंगे और वो भी बिना किसी को पता लगे।
नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा
ओडीजी द्वारा पेश किए गए इन स्मार्ट ग्लासेस में पीडीएफ रिडर तथा ई-बुक रीडर फ़ीचर आपको बुक तथा कोई भी आर्टिकल पढ़ने की सुविधा देता है।
सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
जाहिर सी बात है सिर्फ एक चश्में में इतनी सारी खूबियां देखकर आपका मन भी उतावला हो रहा होगा कि जल्द से जल्द इन स्मार्ट ग्लासेस को पहनकर आप भी बन जाए स्पाई जेम्स बॉड की तरह स्मार्ट और कूल।
लेकिन अभी उसके लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा, क्योंकि कंपनी की ओर से ये स्मार्ट ग्लासेस अप्रैल तक इंटरनेशनल मार्केट में उतारें जाऐंगे।
कीमत की बात करें तो आर-9 की कीमत 1,800 डॉलर तथा आर-8 की कीमत 1 हजार डॉलर तक होगी जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 1,22,680 तथा 68 हजार रुपये हो सकती है।

आर-9
कंपनी की ओर से आर-9 में 13मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकार्डिग करने में सक्षम है। इस चश्में में लगे कैमरे की डिटेल देखी जाए तो यह चश्मा लगाने वाले को 50डिग्री का फिल्ड आॅफ व्यू उपलब्ध कराता है जो प्रति सेकेंड 120फ्रेम कैप्चर कर 1080पिक्सल की एचडी वीडियो बनाता है। इस चश्में के दोनों ओर दो स्पीकर लगे हुए है, जो चश्मा पहनने वाले के ठीक कानों के पास प्लेस होते हैं। वीडियो रिकार्डिंग स्टोर करने के लिए इसमें 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
आर-8
यह स्मार्ट ग्लास यूजर्स को 720 पिक्सल वाली वीडियो रिकार्ड करने की सुविधा देता है। आर-8 में डुअल 1080पी रेज्यूलेशन स्टीरियो कैमरा दिया गया है, जो 40 डिग्री के फिल्ड आॅफ व्यू के साथ आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी वाली फोटोज़ तथा वीडियो प्रदान करेगा।





















