Exclusive: Vivo V17 और V17 Pro प्रो में होगा पॉप-अप डुअल कैमरा, दिवाली से पहले भारत में होगा लॉन्च

Join Us icon

इस साल मार्च में वीवो ने अपने पॉप सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Vivo V15 और V15 Pro मॉडल को पेश किया था। वहीं अब कंपनी इसे अपग्रेड संस्करण की तैयारी शुरू कर चुकी है और 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। खबर है कि कंपनी Vivo V17 सीरीज को अक्टूबर तक इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही, Vivo V15 में जहां सिंगल पॉप—अप कैमरा था। वहीं Vivo V17 सीरीज (Vivo V17 and V17 Pro) को पॉप—अप डुअल कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। हमें यह जानकारी ऐसे इंडस्ट्री स्रोत से मिली है जो कंपनी के डेवलमेंट में काफी नजदीक से जुड़े हैं।

उन्होंने हमें यह भी जानकारी दी है कि “इस बार V17 के बैक पैनल में कंपनी क्वाड कैमरा अर्थात चार कैमरा ला सकती है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे सकता। अगले कुछ दिनों में और डिटेल्स आ जाएंगे।”

vivo-v15-first-look-and-handson

गौरतलब है कि अक्टूबर के अंत में दिवाली है और इस दौरान भारत में उपहरा का काफी चलन है लोग बढ़चढ़ कर खरीदारी करते हैं। यही वजह है कि लगभग हर कंपनी अपने बड़े फोन इस दौरान लॉन्च करती है और वीवो भी इसे छोड़ना नहीं चाहेगा। ऐसे में कंपनी Vivo V17 सीरीज को अक्टूबर में दिवाली से पहले इसे लॉन्च कर एक बड़ा आगाज़ कर सकती है। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो फिलहाल हमें यही जानकारी है कि कंपनी इस फोन को पॉप—अप डुअल सेल्फी कैमरे और क्वाड रियर कैमरे के साथ पेश कर सकती है। वहीं फ्रंट में कैमरे के साथ फ्लैश भी होगा। इसे भी पढे़ं: 8 अगस्त को लॉन्च होगा 8जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट वाला Nubia Z20, इसका कैमरा होगा बेहद खास

2019 में वीवो का अब तक का सफर
वर्ष 2019 में वीवो अपने प्रोडक्ट प्रोर्टफोलियो को लेकर काफी अग्रेसिव हो गया है। कंपनी ने जहां मार्च में ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप—सेल्फी के साथ वीवो वी15 और वी15 प्रो को लॉन्च कर काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं हाल में नए वाई सीरीज और ज़ेड सीरीज में अपने फोन लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही अगस्त में कंपनी का एक और नया सीरीज दस्तक देने वाला है। 7 अगस्त को भारत में वीवो एस1 को लॉन्च किया जाना है और इसके लिए अभी से ही कंपनी बॉलीवुड स्टार सारा अली खान के साथ विज्ञापन शुरू कर चुकी है।

vivo z5 to launch on 31 july triple rear camera specifications
Vivo Z1 Pro

इसके साथ ही आईक्यू फोन को लेकर भी काफी चर्चा है। कुछ समय पहले ही हमने खबर दी थी कंपनी अपने गेमिंग फोन आईक्यू को भी भारत में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। हालांकि जून में ही इसे आने की जानकारी थी लेकिन अब तक यह फोन उपलब्ध नहीं हुआ है। इसे भी पढे़ं: Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ

वीवो एस1 के स्पेसिफिकेशन
वीवो एस1 भारत में 7 अगस्त को लॉन्च होना है लेकिन इससे पहले यह मलेशिया में उपलब्ध हो चुका है, जहां से फोन के सारे स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। इस फोन में 6.38-इंच का फुल-एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने सुपर एमोलेड डिसप्ले का उपयोग किया है।

vivo y7s poster photo leaked 6gb ram 4500mah battery 128gb storage triple rear camera
Vivo S1

वाटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। भारत में कुछ दूसरे मैमोरी वेरियंट भी आ सकते हैं। इसे भी पढे़ं: Vivo का नया फोन होगा 44W फास्ट चार्जिंग से लैस, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

वीवो एस1 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/ 1.78 अपर्चर के साथ पेश किया है और इसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी की बात की जाए तो वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी के अलावा फेस अनलॉक और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here