
टेक कंपनी Infinix ने मई महीने में भारतीय बाजार में अपनी ‘एस सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Infinix S4 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। महज़ 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे व बड़ी बैटरी जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस था, जिसे इंडियन मोबाइल यूजर्स द्वारा खासा पसंद किया गया है। अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Infinix इस स्मार्टफोन को अब और भी एडवांस करने जा रही है। कंपनी की ओर Infinix S4 का नया 4जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Infinix S4 फिलहाल भारत में एक ही वेरिंएट में सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लेकिन अब इस सस्ते स्मार्टफोन को और भी ताकतवर करते हुए कंपनी Infinix S4 का नया वेरिएंट लाने वाली है। Infinix S4 के इस नए वेरिएंट में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। Infinix S4 का यह नया 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट आने वाली 8 अगस्त से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीद है कि Infinix S4 के नए वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये के करीब ही होगी।
Infinix S4 डिजाईन
इनफिनिक्स एस4 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बनाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Infinix S4 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। Infinix S4 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं वहीं बाएं पैनल पर सिल स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Infinix S4 के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल दी गई है।
Infinix S4 स्पेसिफिकेशन्स
फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix S4 को 720 x 1,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की एचडी+ आईपीएस टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.0 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। Infinix S4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix S4 के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर पैनल पर 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Infinix S4 के फ्रंट पैनल पर 32-मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन, Galaxy A10s की जानकारी हुई लीक
Infinix S4 में वाईफाई, जीपीएस व ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि Infinix S4 का मौजूदा वेरिएंट Nebula Blue, Twilight Purple और Space Gray कलर ऑप्शन्स में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद है कि फोन का आने वाला 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट भी इन्हीं कलर में फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।
3 नए फोन भी होंगे लॉन्च
लगे हाथ आपको बता दें कि Infinix कंपनी आने वाले दिनों में 3 और नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। ये तीनों ही स्मार्टफोन लो बजट कैटेगरी में लॉन्च किए जाएंगे। इनफिनिक्स इंडिया सीईओ अनीश कपूर का कहना है कि, Infinix के ये आगामी स्मार्टफोन अलग-अलग सीरीज़ के तहत लॉन्च किए जाएंगे और इनमें मौजूद सबसे बड़े मॉडल की कीमत 12,000 रुपये से कम ही रहेगी। कंपनी इसी महीने अपना नया प्रोडक्ट बाजार में उतार सकती है।




















