Nokia 7.2 के रेंडर्स हुए लीक, दिखने में हो सकता है कुछ ऐसा

Join Us icon

काफी समय से Nokia 7.2 को लेकर लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में डिवाइस की लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस डिवाइस के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आई हैं। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि की थी कि वह अगले महीने होने वाले आईएफए 2019 में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। कंपनी इस इवेंट में अपने दो स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 लॉन्च होंगे।

अगर बात करें लीक रेंडर्स की तो Nokia 7.2 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और स्लिम फॉर्म फैक्टर हो सकता है। लीक हुए रेंडर्स को सबसे पहले नोकियापावरयूज़र द्वारा शेयर किया गया था। रेंडर्स के अनुसार डिवाइस में सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन होगा। इसके अलावा नोकिया 7.2 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस नोकिया फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.2, 6.2 और 7.2 स्मार्टफोन्स सिंतबर में हो सकते हैं लॉन्च

nokia-7-2-new
दूसरी ओर नोकियापावरयूज़र की एक और खबर में दावा किया है कि सर्टिफिकेशन साइट पर TA-1178 कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया फोन नोकिया 7.2 का ही सिंगल सिम वेरिएंट होगा। इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है।

सर्टिफिकेशन साइट पर शेयर किए गए एंटिना डिज़ाइन के अनुसार Nokia TA-1178 में 6.3-इंच डिसप्ले होगा। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 का डिजाइन एक जैसा होने की उम्मीद की जा रही है, जिनके रियर पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.2 और Nokia 7.2 सर्टिफिकेशन साइट पर हुए स्पॉट, जल्द होंगे लॉन्च

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल 5 सितंबर को होने वाले इवेंट में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 से पर्दा उठा सकती है। दोनों ही फोन को इंडोनेशियाई मार्केट के लिए सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here